{"_id":"626d2a7a2abacf1e5939fb4c","slug":"pakistan-former-pm-imran-attacks-nawaz-sharif-and-reham-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: पूर्व पत्नियों का नाम लिए बिना इमरान खान का विरोधियों पर हमला, रेहम खान का तंज- शादी के लिए कितने पैसे दिए?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: पूर्व पत्नियों का नाम लिए बिना इमरान खान का विरोधियों पर हमला, रेहम खान का तंज- शादी के लिए कितने पैसे दिए?
Sat, 30 Apr 2022 05:54 PM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 30 Apr 2022 05:54 PM IST
सार
अपनी पहली पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ का नाम लिए बिना इमरान खान ने कहा कि यह वही शरीफ माफिया है जिसने इस्लाम अपनाने के बाद पाकिस्तान आई एक महिला के खिलाफ अभियान चलाया था।
विज्ञापन
इमरान खान-रेहम खान
- फोटो : social media
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी पूर्व पत्नियों जेमिमा गोल्डस्मिथ और रेहम खान का नाम लिए बिना विपक्ष पर हमला बोला है। इमरान ने शुक्रवार को लाहौर में अपनी पार्टी पीटीआई के कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन में कहा कि ईद के बाद 'शरीफ माफिया' उनका चरित्र-हत्या अभियान शुरू करेगा जैसा कि पहले बेनजीर भुट्टो के खिलाफ किया गया था। इसके साथ ही खान ने आरोप लगाया कि उनकी पूर्व पत्नी को दुश्मनों ने पैसे दिए थे ताकि उनके खिलाफ किताब लिखी जा सके। इसके जवाब में उनकी पूर्व पत्नी रेहम खान ने तंज कसते हुए पूछा कि शादी करने के लिए कितने दिए?
विज्ञापन
नवाज गुट को बताया शरीफ माफिया
अपनी पहली पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ का नाम लिए बिना इमरान खान ने कहा कि यह वही शरीफ माफिया है जिसने इस्लाम अपनाने के बाद पाकिस्तान आई एक महिला के खिलाफ अभियान चलाया था। उसे यहूदी बताया और उसके खिलाफ फर्जी केस दर्ज कराया जो एक साल तक चला। इमरान ने यह स्पष्ट किया कि वह जेमिमा गोल्डस्मिथ के बारे में बात कर रहे थे, जो 1995 से 2004 तक उनकी पत्नी रहीं। तलाक के बाद कई साक्षात्कारों में जेमिमा ने कहा कि पाकिस्तान में उन्होंने यहूदी विरोधी हमलों का सामना किया। इमरान खान को प्रधानमंत्री पद से हटाए जाने के बाद जेमिमा के लंदन स्थित घर के सामने इमरान खान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी हुए थे।
विज्ञापन
रेहम खान पर भी लगाया आरोप, मिला ये जवाब
इमरान खान ने अपनी दूसरी पत्नी रेहम खान का नाम लिए बिना कहा कि यह वही माफिया है जिसने 2018 के चुनाव से पहले एक महिला को मेरे खिलाफ किताब लिखने के लिए भुगतान किया था। जवाब में रेहम खान ने ट्विटर में व्यंग्यात्मक लहजे से पूछा कि क्या इमरान खान ने जिस भुगतान का जिक्र किया था, वह 'एक साल के लिए उसके साथ रहने के लिए' था? कृपया उनसे पूछें कि उन्होंने उससे शादी करने के लिए मुझे कितना भुगतान किया? उनके साथ एक साल तक रहने के लिए? उन्होंने मुझे लगातार मेरा पीछा करने के लिए कितना भुगतान किया!! पागलपन एक बीमारी है !!"
विज्ञापन