फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan foreign minister Shah Mehmood Qureshi likely to lose post, may be replaced by Shireen Mazari

पाकिस्तानी विदेश मंत्री कुरैशी को सऊदी पर दिया बयान पड़ा भारी, गंवानी पड़ सकती है कुर्सी

Mon, 17 Aug 2020 09:26 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 17 Aug 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
Pakistan foreign minister Shah Mehmood Qureshi likely to lose post, may be replaced by Shireen Mazari
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी (फाइल फोटो)

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को अपने पद से हाथ धोना पड़ सकता है। राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि मानवाधिकार मंत्री शीरीन मजारी उनकी जगह ले सकती हैं। माना जा रहा है कि सरकार के ऐसा करने के पीछे की वजह कुरैशी के सऊदी अरब को लेकर दिया गया बयान है। 

विज्ञापन


दरअसल, पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कश्मीर मुद्दे पर भारत के खिलाफ कड़ा रुख नहीं अपनाने के लिए सऊदी अरब के नेतृत्व वाले संगठन 'इस्लामिक सहयोग संगठन' (ओआईसी) को सख्त चेतावनी दी थी। 
विज्ञापन



कुरैशी ने कहा था, यदि आप इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकते हैं, तो मैं प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व में उन इस्लामिक देशों की बैठक बुलाने के लिए मजबूर हो जाऊंगा जो कश्मीर के मुद्दे पर हमारे साथ खड़े होने के लिए तैयार हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी मंत्री का विदेश मंत्रालय पर हमला, कहा- राजनयिक ऐश कर रहे, कश्मीर मुद्दे पर इमरान को नीचा दिखाया

वहीं, रविवार को शीरीन मजारी ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय और विदेश मंत्री कुरैशी को निशाने पर लेते हुए कहा, कश्मीर मुद्दे पर प्रधानमंत्री इमरान खान अकेले पड़ गए हैं, वह इस मुद्दे पर अकेले लड़ रहे हैं, लेकिन विदेश मंत्रालय की तरफ से उन्हें कोई मदद नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा, अगर पीएम को विदेश मंत्रालय का साथ मिले तो हालात कुछ और हो सकते थे।  

दूसरी तरफ, रविवार को सऊदी अरब से बिगड़ते रिश्तों को सुधारने के लिए पाकिस्तान आर्मी चीफ जनरल कमर बाजवा और आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज रियाद जा रहे हैं। गौरतलब है कि हाल ही में, सऊदी अरब ने पाकिस्तान को बड़ा झटका देते हुए तेल की आपूर्ति और लोन देने से मना कर दिया है। इसके पीछे की वजह कुरैशी के बयान को बताया गया है। 


मानवाधिकार मंत्री शीरीन मजारी ने खुले तौर पर विदेश मंत्रालय की आलोचना की है और कहा कि हमारे विदेश मंत्रालय ने कश्मीर मुद्दे पर प्रधानमंत्री इमरान खान और कश्मीरी आवाम को नीचा दिखाया है। 

उनके इस बयान को सऊदी को शांत करने के लिए कुरैशी को बदलने के पहले कदम के रूप में देखा जा रहा है। मजारी का बयान बताता है कि इमरान खान सरकार सार्वजनिक रूप से विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के कार्यों और बयानों से दूर रहना चाह रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed