फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan foreign minister says if strict action will be taken if the river flow changes

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने दी धमकी, कहा-नदी का प्रवाह बदला तो होगी कड़ी कार्रवाई

Thu, 24 Oct 2019 05:36 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 24 Oct 2019 05:36 AM IST
विज्ञापन
Pakistan foreign minister says if strict action will be taken if the river flow changes
शाह महमूद कुरैशी - फोटो : ANI

नदियों का प्रवाह रोकने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चेतावनी पर पाकिस्तान ने भारत को गीदड़ भभकी दी है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि झेलम, चिनाब और सिंधु नदियों का प्रवाह बदलने की भारत की किसी भी कोशिश को उकसावे की कार्रवाई समझा जाएगा।

विज्ञापन


पीएम मोदी 18 अक्तूबर को हरियाणा में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए पाकिस्तान जा रहे पानी को रोकने की बात कही थी। उनकी इस चेतावनी से पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ गई है। अब पाकिस्तानी हुक्मरान भारत के इस रुख पर धमकी दे रहे हैं। कुरैशी ने राजधानी इस्लामाबाद में सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) पर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, जिसके बाद उन्होंने यह बात कही। आधिकारिक बयान में
विज्ञापन


बताया गया कि बैठक में पीएम मोदी के उन हालिया बयानों पर भी चर्चा की गई, जिनमें पाकिस्तान जाने वाली नदियों का प्रवाह बदलने की बात की गई थी। कुरैशी ने कहा कि यदि जल प्रवाह बदलने की कोई भी कोशिश की जाती है तो पाकिस्तान को माकूल जवाब देने का पूरा अधिकार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा नहीं कि पानी रोके जाने के मसले पर पाकिस्तान की ओर से यह पहली धमकी है। कुछ ही दिन पहले पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने कहा था कि उसका तीन पश्चिमी नदियों पर विशेषाधिकार है। यदि भारत ने इन नदियों के बहाव में बदलाव किया तो हम इसको उकसावे वाली कार्रवाई मानेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed