{"_id":"5e21cc0b8ebc3e4b3b1e251e","slug":"pakistan-foreign-minister-controversial-statement-no-peace-without-resolving-kashmir-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक के विदेश मंत्री का बड़बोलापन, कश्मीर मसला हल किए बगैर शांति नहीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाक के विदेश मंत्री का बड़बोलापन, कश्मीर मसला हल किए बगैर शांति नहीं
Fri, 17 Jan 2020 09:00 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 17 Jan 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी
- फोटो : डॉन न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कश्मीर मसले के चीन द्वारा उठाने पर नाकाम रहने के बावजूद पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान के बड़बोले विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि वह कश्मीर मामले के हल के हिना भारत के साथ शांति प्रक्रिया के लिए तैयार नहीं हैं। यही नहीं कुरैशी ने कश्मीर मुद्दे के हल के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से मध्यस्थता की अपील भी की।
विज्ञापन
पाक विदेश मंत्री अमेरिका में सेंटर फॉर स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज (सीएसआईएस) के थिंकटैंक को संबोधित कर रहे थे। कुरैशी ने कहा कि हमारी सरकार पड़ोस में शांति चाहती है। हम चाहते हैं कि हमारे आर्थिक सुधार और विकास के लिए हम अपने घरेलू एजेंडे को हासिल करने पर ध्यान दें, लेकिन इसके लिए शांति की जरूरी है।
विज्ञापन
जबकि हम भारत के साथ शांति के लिए कोई भी कीमत चुकाने के लिए तैयार नहीं हैं। निश्चित रूप से कश्मीर विवाद का समाधान किए बिना तो बिल्कुल नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबी और भुखमरी से लड़ने के बजाय भाजपा सरकार भारत को हिंदू राष्ट्र में बदलने की मुहिम शुरू कर दी है।
विज्ञापन