फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan forced to outsource islamabad airport forex reserve crisis world bank advise

Pakistan: कंगाली से परेशान पाकिस्तान नहीं उठा पा रहा इस्लामाबाद हवाई अड्डे का खर्च, विदेशी एजेंसी करेगी संचालन

Mon, 17 Jul 2023 09:10 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 17 Jul 2023 09:10 AM IST
सार

पाकिस्तानी वित्त मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह इस्लामाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का संचालन विदेशी एजेंसी को सौंपने की औपचारिकताएं 12 अगस्त तक पूरी कर लें क्योंकि 12 अगस्त पाकिस्तान की मौजूदा सरकार के कार्यकाल का आखिरी दिन है।

विज्ञापन
pakistan forced to outsource islamabad airport forex reserve crisis world bank advise
इस्लामाबाद हवाई अड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कंगाली से जूझ रहे पाकिस्तान की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि अब वह अपने हवाई अड्डों का संचालन भी नहीं कर पा रहा है। यही वजह है कि पाकिस्तान की सरकार अब अपने इस्लामाबाद हवाई अड्डे का संचालन किसी विदेशी एजेंसी से कराने पर विचार कर रही है। इसके लिए बाकायदा एक कमेटी बना दी गई है, जो विदेशी ऑपरेटर्स से बातचीत कर रही है। 
विज्ञापन


12 अगस्त तक औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, वित्त मंत्री इशाक डार ने इस्लामाबाद हवाई अड्डे को आउटसोर्स करने के लिए बनाई गई कमेटी के साथ बैठक की। इस बैठक में पाकिस्तानी वित्त मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह इस्लामाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का संचालन विदेशी एजेंसी को सौंपने की औपचारिकताएं 12 अगस्त तक पूरी कर लें क्योंकि 12 अगस्त पाकिस्तान की मौजूदा सरकार के कार्यकाल का आखिरी दिन है, उसके बाद पाकिस्तान में चुनाव शुरू हो जाएंगे। 
विज्ञापन


विश्व बैंक की सलाह पर पाकिस्तान ने लिया फैसला
विश्व बैंक के इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन की सलाह पर पाकिस्तान की सरकार इस्लामाबाद हवाई अड्डे को आउटसोर्स करने की तैयारी कर रही है। हवाई अड्डे का संचालन विदेशी एजेंसी को सौंपने के लिए कानून में बदलाव किए जा रहे हैं। पाकिस्तानी वित्त मंत्री चाहते हैं कि इस महीने के अंत तक नए कानूनों को संसद की मंजूरी मिल जानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पाकिस्तान: आसमान छूती महंगाई के बीच कराची में लोग खरीद रहे 'सबसे महंगा' आटा; जानें कितने में बिक रही चीनी

कानूनों में बदलाव कर रही पाकिस्तान सरकार
पाकिस्तान की सरकार अपनी पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस में भी बड़े बदलाव करने की तैयारी कर रही है और नागरिक उड्डयन कानूनों में भी बदलाव कर रही है। इन बदलावों के तहत पाकिस्तान सिविल एविएशन अथॉरिटी, पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस और एयरपोर्ट्स सिक्योरिटी फोर्स के कामकाज को अलग-अलग किया जाएगा ताकि यह  एक दूसरे के कार्यक्षेत्र में दखल ना दें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed