फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan facing serious coronavirus situation as patients are increasing

पाकिस्तान में कोरोना: मरीजों से भर गए अस्पताल, लगातार बिगड़ते जा रहे हालात

Thu, 01 Apr 2021 05:31 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 01 Apr 2021 05:31 PM IST
सार

  • 24 घंटे में सामने आए कोरोना संक्रमण के 4974 नए मामले
  • बिगड़े हालात, इस्लामाबाद के प्रमुख अस्पताल में बिस्तर भरे
  • बिस्तर पाने के लिए आपात केंद्र में इंतजार कर रहे हैं मरीज

विज्ञापन
Pakistan facing serious coronavirus situation as patients are increasing
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

पाकिस्तान में कोविड-19 की वजह से स्थिति बिगड़ती जा रही है और संक्रमण के नए मामलों में भारी वृद्धि से अस्पतालों की क्षमता नाकाफी साबित हो रही है। मीडिया में गुरुवार को आई खबरों के मुताबिक पाकिस्तान में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 4,974 नए मामले आए जबकि 98 मरीजों की मौत दर्ज की गई।

विज्ञापन


20 जून 2020 के बाद मरीजों की यह सर्वाधिक संख्या है। 20 जून को एक दिन में 5,948 नए मामले सामने आए थे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय नेबताया कि अबतक देश में कोविड-19 के छह लाख 72 हजार 931 मामले आए हैं जिनमें से 14,530 मरीजों की मौत हुई है जबकि छह लाख पांच हजार 274 मरीज ठीक हुए हैं।
विज्ञापन


यहां के अखबार डॉन में छपी खबर के मुताबिक देश के अस्पतालों में मरीजों की संख्या उनकी क्षमता के करीब पहुंच रही है। संघीय राजधानी इस्लामाबाद सहित कई स्थानों पर हर बीतते दिन के साथ स्थिति खराब हो रही है। इस्लामाबाद के मुख्य अस्पताल पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में बिस्तर भर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिस्तर पाने के लिए आपात केंद्र में इंतजार कर रहे मरीज
खबर के अनुसार यहां मरीजों को बिस्तर के लिए आपात केंद्र में इंतजार करना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि पीआईएमएस देश का तृतीयक चिकित्सा सेवा अस्पताल है जहां पर देशभर के मरीज आपात स्थिति में आते हैं लेकिन अब अस्पताल ऐसे मरीजों को बिस्तर की कमी वजह से दूसरे स्थानों पर रेफर कर रहा है।


इस्लामाबाद पॉलिक्लिकिन में एक भी वेंटिलेटर खाली नहीं
यही हालात इस्लामाबाद स्थित पॉलिक्लिनिक के हैं जहां एक भी वेंटिलेटर खाली नहीं है। यहां के विभिन्न विभागों में रोजाना करीब सात हजार मरीज आते हैं। हालांकि, राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय का दावा है कि वह स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए है और जरूरत पड़ने पर और बिस्तरों और वेंटिलेटर की व्यवस्था करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed