फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ethnic Baloch woman arrested who was allegedly planning a suicide attack

Pakistan: 'बलूच महिलाओं को आत्मघाती हमले करने के लिए ब्लैकमेल कर रहे आतंकी', गिरफ्तार महिला हमलावर का दावा

Wed, 25 Sep 2024 06:12 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 25 Sep 2024 06:12 PM IST
सार

Pakistan: विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ एक प्रोजेक्ट में काम करने वाली नर्स आदिला बलूच को हमला करने से पहले ही बलूचिस्तान के तुरबत में सुरक्षा बलों ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Pakistan ethnic Baloch woman arrested who was allegedly planning a suicide attack
गिरफ्तार की गई महिला आत्मघाती हमलावर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने आत्मघाती हमले की साजिश रच रही एक महिला को गिरफ्तार किया है। यह बलूच महिला पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के खिलाफ हमला को लेकर कई महिलाओं को ब्लैकमेल कर रही थी। गिरफ्तार की गई महिला का नाम आदिला बलोच बताया जा रहा है। महिलाने खुलासा किया है कि आतंकवादी बलूच महिलाओं को ब्लैकमेल करते हैं और उन्हें ऐसे कृत्य करने के लिए उकसाते हैं। 
विज्ञापन


पाकिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ एक प्रोजेक्ट में काम करने वाली नर्स आदिला बलूच को हमला करने से पहले ही बलूचिस्तान के तुरबत में सुरक्षा बलों ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। क्वेटा में मीडिया से बात करते हुए गिरफ्तार की गई महिला ने बताया कि किस प्रकार उससे झूठे वादे करके आतंकवादी समूहों में शामिल होने के लिए बहकाया था।
विज्ञापन

 
आंतकी ब्लैकमेल करके ले गए
महिला ने बताया कि, उन्होंने मुझे एक नई और खुशहाल जिंदगी की झूठी उम्मीदें दिखाईं, लेकिन एक बार जब मैं पहाड़ों में छिपे आतंकवादियों में साथ रहने लगी तो मुझे लगा कि ये जीवन बहुत ही कठिनाइयों से भरा है। महिला ने दावा किया कि, आतंकवादी बलूच महिलाओं को ब्लैकमेल करते हैं और उन्हें इस तरह के काम करने के लिए उकसाते हैं। उसने कहा कि, अन्य बलूच युवाओं, पुरुषों और महिलाओं को इसी तरह ब्रेनवॉश किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने आगे बताया कि, वहां आतंकवादियों द्वारा गुमराह की गई वह अकेली नहीं थीं। ऐसी कई महिलाएं, युवा और आदमी वहां पर फंसे हुए हैं। बलोच ने कहा कि आतंकियों ने उसे धोखा दिया है। मेरा काम लोगों की मदद करना और लोगों की जान बचाना था। दुर्भाग्य से मुझे उन लोगों ने गुमराह किया और मुझे सही रास्ते से भटका दिया। 

फिदायीन हमला करने के लिए राजी हो गई थी यह महिला
महिला ने मीडिया के सामने यह बात भी कबूल की कि,  आतंकवादियों ने उसे आत्मघाती बम विस्फोट करने के लिए राजी कर लिया था, बिना इस बात पर विचार किए कि इससे निर्दोष लोगों की जान चली जाएगी। महिला ने आतंकवादियो के उस एजेंडे का भी भंडाफोड़ कर दिया, जिसमें दावा किया जाता था कि, बलूच महिलाएं स्वेच्छा से आत्मघाती हमलावर बन जाती हैं।

महिलाओं ने जाल में ना फंसने की दी सलाह
आदिला बलूच ने बताया कि, यह सब झूठ है। आतंकवादी महिलाओं को इसके लिए ब्लैकमेल करते हैं। मैं इसकी गवाह हूं। बलूचिस्तान के युवाओं और महिलाओं को आगाह करते हुए आदिला ने बताया कि, इस तरह के फैसलों से सिर्फ तबाही होती है। वे ऐसी गलती ना करें। इससे कुछ भी हासिल नहीं होने वाला है। 


बता दें कि, क्षेत्रफल के लिहाज से पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत बलूचिस्तान करीब दो दशकों से उग्रवाद से जूझ रहा है। जातीय बलूच उग्रवादी समूह संघीय सरकार पर प्रांत की खनिज संपदा चुराने का आरोप लगाते रहे हैं। सरकार इस आरोप को खारिज करती रही है और विद्रोहियों पर आरोप लगाती रही है कि वे निजी स्वार्थों के लिए देश को अस्थिर करने के लिए विदेशी ताकतों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed