फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Election Commission called a meeting on allegations by PM Imran Khan

पाकिस्तान: पीएम इमरान के आरोपों पर चुनाव आयोग सख्त, चर्चा के लिए बुलाई बैठक

Fri, 05 Mar 2021 06:55 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 05 Mar 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
Pakistan Election Commission called a meeting on allegations by PM Imran Khan
प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : twitter.com/PakPMO

पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री इमरान खान की ओर से उस पर आरोप लगाए जाने के बाद शुक्रवार को एक बैठक बुलाई है। पाकिस्तान की मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई है। गौरतलब है कि इमरान खान गुरुवार को टीवी पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) पर जमकर बरसे थे। उन्होंने आयोग पर बुधवार को पाकिस्तानी संसद के उच्च सदन सीनेट के लिए हुए चुनाव में भ्रष्टाचार को रोकने में नाकाम रहने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया था, 'आपने (ईसीपी ने) लोकतंत्र का मजाक बना दिया...आपने वोट की खरीद फरोख्त रोकने के लिए कुछ नहीं कर मुल्क की नैतिकता को नुकसान पहुंचाया। आपने शीर्ष स्तर पर भ्रष्टाचार होने दिया और यह सब आपकी आंखों के सामने हुआ और आप जानते थे कि यह होगा। मैं कहता रहा हूं कि बाजार खुल गए हैं और नीलामी हो रही है। और जब सुप्रीम कोर्ट ने आपको मौका दिया, तो क्या वजह थी कि महज 1500 मत पत्रों पर बार कोड नहीं लगाया गया?'
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सीनेट चुनाव में बुधवार को विपक्षी पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट उम्मीदवार और पूर्व प्रधानमंत्री युसूफ रजा गिलानी द्वारा सत्तायढ़ पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) के उम्मीदवार अब्दुल हफीज शेख को शिकस्त देने के बाद खान ने आयोग की आलोचना की। खान की पार्टी के उम्मीदवार को मिली इस शिकस्त को प्रधानमंत्री के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, जिन्होंने अपने मंत्रिमंडल सहकर्मी (शेख) के लिए व्यक्तिगत रूप से चुनाव प्रचार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के जियो टीवी की एक खबर के मुताबिक आयोग ने प्रधानमंत्री खान के बयानों की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई है, जिन्होंने सीनेट में मतदान के दौरान आयोग की भूमिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आयोग के सभी सदस्य बैठक में शामिल होंगे। डॉन अखबार की खबर के मुताबिक मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर सुल्तान रजा ने यह बैठक बुलाई है। दरअसल, आयोग के सदस्यों ने उनसे प्रधानमंत्री खान की अत्यधिक आपत्तिजनक टिप्पणियों पर चर्चा करने का अनुरोध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed