फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan demand for joint investigation in missile case that fell due to technical fault

Indian Missile in Pakistan: तकनीकी खराबी से गिरी मिसाइल मामले में पाकिस्तान की संयुक्त जांच की मांग

Sun, 13 Mar 2022 02:49 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 13 Mar 2022 02:49 AM IST
सार

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस तरह के गंभीर मामलों में भारत की ओर से बेहद साधारण सफाई नहीं दी जा सकती। हम घटना की सच्चाई तक जाने के लिए संयुक्त जांच की मांग करते हैं।

विज्ञापन
Pakistan demand for joint investigation in missile case that fell due to technical fault
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : Social media

विस्तार

पाकिस्तान के क्षेत्र में गलती से गिरी एक मिसाइल मामले में तकनीकी गड़बड़ियों की पड़ताल के लिए भारत की आंतरिक जांच को पाकिस्तान ने नकारते हुए एक संयुक्त जांच की मांग की है। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इसमें दखल देने की भी अपील की है।

विज्ञापन


पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस तरह के गंभीर मामलों में भारत की ओर से बेहद साधारण सफाई नहीं दी जा सकती। हम घटना की सच्चाई तक जाने के लिए संयुक्त जांच की मांग करते हैं।
विज्ञापन


भारत ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा था कि नियमित रखरखाव के दौरान तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनावश मिसाइल पाकिस्तान के क्षेत्र में जा गिरी थी।

उधर, पाकिस्तान ने कहा कि परमाणु हथियारों के माहौल में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को गंभीर दायित्व निभाना चाहिए। अगर किसी भी तरफ तरफ से गलत जानकारी दी गई तो इसके गंभीर परिणाम भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत और पाकिस्तान में पिछले कुछ महीनों में तनाव कुछ कम हुआ है, और ऐसी एक तरह की पहली घटना सुरक्षा तंत्र पर सवाल जरूर खड़े करती है। पाकिस्तान ने भारत से तकनीकी खराबी से चली मिसाइल पर सुरक्षा तंत्र को लेकर सफाई मांगी थी। अमेरिका स्थित आर्म्स कंट्रोल एसोसिएशन के अनुसार मिसाइल की रेंज 300 किमी से 500 किमी तक थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed