फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan can not get loan from IMF to repay debt of China said us mp

चीनी कर्ज चुकाने के लिए पाक को न मिले आईएमएफ से ऋण: अमेरिकी सांसद

Tue, 18 Dec 2018 01:45 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Tue, 18 Dec 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
Pakistan can not get loan from IMF to repay debt of China said us mp

आर्थिक तंगी से जूझ रहे और कर्ज के जाल में फंसे पाकिस्तान को अमेरिका किसी तरह की रियायत देने के मूड में नहीं है। अमेरिका के एक सांसद ने कहा कि नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को चीन का कर्ज चुकाने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) से ऋण ‘सुविधाजनक तरीका’ नहीं है। उन्होंने कहा कि आईएमएफ से पाकिस्तान को ऋण नहीं मिलना चाहिए। 

विज्ञापन


सांसद ने कहा कि चीन ने कई देशों को कर्ज के जाल में उलझाया हुआ है। पाकिस्तान गंभीर भुगतान संतुलन संकट से निपटने के लिए आईएमएफ से आठ अरब डालर का कर्ज चाहता है। कर्ज के बोझ की वजह से देश की अर्थव्यवस्था संकट की स्थिति में आ गई है। डेमोक्रेटिक सांसद ब्रैड शेरमन ने कहा कि अमेरिका को आईएमएफ में वीटो अधिकार है। शेरमन के मुताबिक, ‘उन्होंने पिछले सप्ताह आईएमएफ के कर्ज का मुद्दा ट्रंप प्रशासन के साथ उठाया था। 
विज्ञापन


ट्रंप प्रशासन ने पाकिस्तान को मदद में जो कटौती की है और उसके तत्काल बहाल होने की उम्मीद नहीं है।’ पिछले सप्ताह संसद की एक सुनवाई के दौरान अंतरराष्ट्रीय मामलों के कोष के उप मंत्री डेविड ने अमेरिकी सांसदों को बताया था, ‘हम आईएमएफ के साथ काम कर रहे हैं और हमने उसे स्पष्ट कर दिया है कि यदि वह पाकिस्तान को कोई मदद देता भी है तो यह सुनिश्चित करे कि इसका उपयोग चीन के लोन चुकाने के लिए नहीं होगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि आतंकी समूहों पर लगाम लगाने में विफल रहने पर अमेरिका ने इस साल पाकिस्तान को सुरक्षा मद में दी जाने वाली तीन अरब डालर की सालान सहायता राशि रोक दी है। अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन की तलाश में अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए की मदद करने वाले डॉक्टर शकील आफरीदी को जेल में डालने का मामला भी अमेरिका और पाकिस्तान के बीच विवाद का कारण बना हुआ है। अमेरिका चाहता है कि पाकिस्तान डॉक्टर शकील को रिहा करे और इसको लेकर वह लगातार दबाव बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed