फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan by election won by nawaz sharid pmln party imran khan pti won one national assembly seat

Pakistan: पाकिस्तान उपचुनाव में नवाज शरीफ की पार्टी का दबदबा, नहीं चला इमरान खान का जादू

Mon, 22 Apr 2024 11:30 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 22 Apr 2024 11:30 AM IST
सार

पाकिस्तान में कुल पांच नेशनल असेंबली सीटों, जिनमें पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा की दो-दो नेशनल असेंबली सीट और सिंध की एक नेशनल असेंबली सीट पर उपचुनाव हुए।

विज्ञापन
pakistan by election won by nawaz sharid pmln party imran khan pti won one national assembly seat
शरीफ परिवार - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पाकिस्तान में हुए उपचुनाव में सत्ताधारी पीएमएलएन पार्टी का दबदबा देखने को मिला है। नवाज शरीफ के नेतृत्व वाली पीएमएलएन ने उपचुनाव में नेशनल असेंबली की दो सीटों और प्रांतीय असेंबली की 10 सीटों पर जीत दर्ज की है। हालांकि अभी तक आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया गया है और मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह दावा किया गया है। 
विज्ञापन


नवाज शरीफ की पार्टी का बढ़िया प्रदर्शन
पाकिस्तान में कुल पांच नेशनल असेंबली सीटों, जिनमें पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा की दो-दो नेशनल असेंबली सीट और सिंध की एक नेशनल असेंबली सीट पर उपचुनाव हुए। वहीं पंजाब की 12 असेंबली सीटों, खैबर पख्तूनख्वा की दो और बलूचिस्तान की भी दो असेंबली सीटों पर उपचुनाव कराए गए। इन उपचुनाव में नवाज शरीफ की पार्टी ने दो नेशनल असेंबली की सीटों और 10 असेंबली सीटों पर जीत दर्ज की है। इस उपचुनाव में पीएमएलएन के अलावा इमरान खान की पार्टी पीटीआई के समर्थन वाली सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल, पाकिस्तान पीपल्स पार्टी ने हिस्सा लिया। वहीं मौलाना फजलुर रहमान की पार्टी जमीयत उलेमा ए इस्लाम ने उपचुनाव का बहिष्कार किया। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएमएलएन ने दो नेशनल असेंबली सीटों पर जीत दर्ज की है तो पीपीपी और सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल ने एक-एक सीट पर और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की। असेंबली सीटों में से पीएमएलएन ने पंजाब की नौ सीटों पर, बलूचिस्तान की एक सीट पर जीत दर्ज की। वहीं पीपीपी, सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल और इश्तेकाम पाकिस्तान पार्टी ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचुनाव के दौरान कई जगह हुई हिंसा
उपचुनाव के दौरान पाकिस्तान में कई जगह हिंसा भी देखने को मिली और पीटीआई और पीएमएलएन समर्थकों के बीच हुए झगड़े में एक व्यक्ति की जान चली गई। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पाकिस्तान सरकार ने कई जगहों पर इंटरनेट पर प्रतिबंध लगा दिया था। साथ ही कई जगहों पर मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर भी पाबंदी रही। पंजाब की दो नेशनल असेंबली सीट प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और मरयम नवाज के सीट छोड़ने के चलते खाली हुईं। शहबाज शरीफ के पंजाब असेंबली की दो सीटें छोड़ने के बाद भी इन सीटों पर उपचुनाव हुए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed