{"_id":"62c3bad442461f31db06fabf","slug":"pakistan-biggest-drama-in-history-maryam-nawaz-attacks-imran-khan-on-claim-of-foreign-conspiracy","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: 'पाक इतिहास का सबसे बड़ा नाटक', 'विदेशी साजिश' के दावे पर मरियम नवाज ने इमरान पर बोला हमला ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: 'पाक इतिहास का सबसे बड़ा नाटक', 'विदेशी साजिश' के दावे पर मरियम नवाज ने इमरान पर बोला हमला
Tue, 05 Jul 2022 09:48 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 05 Jul 2022 09:48 AM IST
सार
मरियम नवाज ने कहा, दुर्भाग्य से पाकिस्तान की राजनीति एक ऐसे व्यक्ति के हाथ में गई जो झूठा और धोखेबाज है। उसने लोगों को अपनी साजिश में व्यस्त रखा और सत्ता जाने में विदेशी शक्तियों के हाथ होने का दावा किया।
विज्ञापन
मरयम नवाज
- फोटो : facebook.com/TheMaryamNSharif
विस्तार
पाकिस्तान में पिछले दिनों हुई सियासी उठापटक और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा 'विदेशी साजिश' के आरोपों का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। अब पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी व पीएमएलएन नेता मरियम नवाज ने इमरान खान पर हमला बोला है। उन्होंने इमरान को सबसे बड़ा झूठा, अराजक व धोखेबाज बताया है।
विज्ञापन
मरियम नवाज ने कहा, दुर्भाग्य से पाकिस्तान की राजनीति एक ऐसे व्यक्ति के हाथ में गई जो झूठा और धोखेबाज है। उसने लोगों को अपनी साजिश में व्यस्त रखा और सत्ता जाने में विदेशी शक्तियों के हाथ होने का दावा किया। मरियम नवाज ने कहा, यह पाकिस्तान के इतिहास का सबसे बड़ा ड्रामा था।
विज्ञापन
अमेरिकी राजनयिक को बदनाम कर रहे इमरान
मरियम नवाज ने इमरान खान पर हमला करते हुए कहा, वह अपने भाषणों में अमेरिकी राजनयिक डोनाल्ड लू को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि हम अमेरिकी गुलाम हैं। यह पाकिस्तान के इतिहास का सबसे बड़ा नाटक है। क्योंकि, दो दिन पहले ही इमरान खान की पार्टी के ही एक नेता ने लू से उन पर की गई टिप्पणियों के लिए माफी मांगी थी। दरअसल, इमरान खान ने कहा था कि अमेरिकी दूत डोनाल्ड लू ने पाकिस्तानी दूत के साथ बैठक में उनकी सरकार को हटाने की धमकी दी थी।
विज्ञापन