फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan big action on Afghan refugees, canceled two lakh fake identity cards

अफगान शरणार्थियों पर पाकिस्तान की बड़ी कार्रवाई, रद्द किए दो लाख फर्जी पहचान पत्र

Sun, 03 Jan 2021 06:14 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 03 Jan 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
Pakistan big action on Afghan refugees, canceled two lakh fake identity cards
पाकिस्तान का झंडा - फोटो : Social media

पाकिस्तान ने रविवार को अफगानिस्तान शरणार्थियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 2 लाख कम्प्यूटरीकृत राष्ट्रीय पहचान पत्रों (सीएनआईसी) को रद्द कर दिया है। गृह मंत्री शेख राशिद अहमद ने शनिवार को इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि हमारे पास 15 लाख अफगान शरणार्थियों का डेटा है, जिनको कानूनी दर्जा मिला हुआ है और देश में लगभग 8,00,000 अफगान अवैध रूप से रह रहे हैं। इनमें से 2 लाख शरणार्थियों  का पहचानपत्र रद्द कर दिया गया है। 

विज्ञापन


वीजा भ्रष्टाचार से निपटने की कोशिश
गृह मंत्री अहमद ने कहा कि वीजा जारी करने में होने वाले भ्रष्टाचार से निपटा जा रहा है और सरकार 192 देशों के नागरिकों को ऑनलाइन वीजा सुविधा प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की आशंकाओं को खत्म करने के लिए हमने ऑनलाइन वीजा सेवा शुरू की है क्योंकि वीजा की ‘मैनुअल प्रोसेसिंग’ में भ्रष्टाचार की आशंका रहती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक ही दिन में ऑनलाइन वीजा के लिए 2,00,000 से अधिक वीजा आवेदन प्राप्त हुए हैं।  इस बीच, राशिद ने कहा कि सशस्त्र बलों को निशाना बनाने वाले लोग विदेशों के इशारे पर ऐसा कर रहे हैं और सेना विरोधी टिप्पणी करने वालों के खिलाफ 72 घंटों के भीतर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम अपने देश और सरकारी संस्थानों के खिलाफ इस तरह के दुष्प्रचार को मात दे देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाक सेना पर अपमानजनक टिप्पणी करने वालों पर त्वरित कार्रवाई

पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख राशिद अहमद ने देश में प्रदर्शन कर रहे विपक्षी दलों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि देश की सेना के खिलाफ अपमानजनक बयान देने वाले लोगों के खिलाफ 72 घंटे के अंदर मामले दायर किए जाएंगे।

पाकिस्तान के 11 विपक्षी दलों के गठबंधन ‘पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट’ (पीडीएम) ने पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तान की सेना की और राजनीतिक मामलों में उसकी दखलंदाजी की कटु आलोचना की है। पीडीएम का आरोप है कि सेना ने 2018 में ‘‘धांधली वाले चुनाव में ‘कठपुतली’ प्रधानमंत्री इमरान खान को पद पर बैठाया।

राशिद ने शनिवार को अपने गृहनगर रावलपिंडी में बयान दिया। उनके हवाले से एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने लिखा, ‘‘सशस्त्र बलों के खिलाफ खराब भाषा का इस्तेमाल करने वाले लोगों के खिलाफ 72 घंटे में मामले दायर किए जाएंगे। इससे एक दिन पहले ही पीडीएम प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने कहा था कि सशस्त्र बलों ने देश को बंधक बना लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed