{"_id":"6156fe428ebc3e04c222c257","slug":"pakistan-bans-air-travel-for-unvaccinated-passengers-tries-to-promote-vaccination","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: इमरान सरकार का फैसला, कोरोना का टीका नहीं लेने वालों के हवाई यात्रा पर लगाया प्रतिबंध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: इमरान सरकार का फैसला, कोरोना का टीका नहीं लेने वालों के हवाई यात्रा पर लगाया प्रतिबंध
Fri, 01 Oct 2021 06:01 PM IST
सुभाष कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: सुभाष कुमार
Updated Fri, 01 Oct 2021 06:01 PM IST
सार
पाकिस्तान सरकार का यह कदम देश में टीकाकरण को बढ़ावा देने और भविष्य में लॉकडाउन से बचने के लिए लिया गया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान सरकार का फैसला, अब बिना वैक्सीनेशन के नहीं कर सकेंगे हवाई यात्रा।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने कोरोना का टीका नहीं लगवाने वाले यात्रियों पर बैन लगाने की फैसला किया है। यह नियम आज से ही लागू कर दिया गया है। पाकिस्तान सरकार का यह कदम देश में टीकाकरण को बढ़ावा देने और भविष्य में लॉकडाउन से बचने के लिए लिया गया है।
पाकिस्तान के उड्डयन मंत्री गुलाम सरवर खान ने अपने ट्वीट में इस फैसले की घोषणा की और कहा- आज से पाकिस्तान में हवाई यात्रा के लिए 18 और इससे ऊपर के सभी लोगों को कोरोना टीके की सभी डोज लेना अनिवार्य है।
पाकिस्तान के राष्ट्रीय कमान और संचालन केंद्र के निर्देश का पालन करते हुए नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने एक सूचना जारी की जिसमें यह कहा गया कि पाकिस्तान में 1 अक्टूबर से 18 और उससे ज्यादा उम्र के केवल वही लोग हवाई यात्रा कर पाएंगे जिन्होंने कोरोना के टीके की सभी डोज ले ली है। यात्रियों को कोरोना से बचाव के सभी प्रमाण और दस्तावेज भी देने होंगे।
विज्ञापन
18 से कम उम्र वालों को छूट
इस फैसले में 18 से कम उम्र के यात्रियों को छूट प्रदान की गई है। स्थानीय मीडिया के अनुसार 15 से 18 तक के यात्रियों को मिलने वाली इस छूट की सीमा 31 अक्टूबर तक हो सकती है। जिन मरीजों को डॉक्टर ने अभी वैक्सीन न लेने की सलाह दी है उन्हें भी इससे छूट दी गई है। हालांकि उन्हें डॉक्टर द्वारा दिया गया प्रमाण दिखाना होगा। इसके अलावा विदेशी पासपोर्ट धारकों को भी छूट दी गई है।
कोरोना का टीका लेने से बच रहें हैं लोग
वर्तमान समय में पाकिस्तान के 22 करोड़ की आबादी में से केवल 13 प्रतिशत लोगों को ही टीका लग पाया है। इसका कारण टीके की कमी नहीं बल्कि लोगों का इससे दूर भागना है। रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1742 नए ममाले और 39 मौतें दर्ज की गई हैं। देश में अभी एक्टीव मामलों की संख्या 47,832 है। पिछले साल शुरु हुए संक्रमण से पाकिस्तान में अब तक 12 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 27,785 लोगों की मौत हुई है।