{"_id":"62c5e1d4149cd97cab701eff","slug":"pakistan-at-least-25-people-killed-in-balochistan-due-to-heavy-rain-and-floods-emergency-declared-in-quetta","type":"story","status":"publish","title_hn":"Floods in Pakistan: बलोचिस्तान में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से 25 लोगों की मौत, क्वेटा में आपातकाल घोषित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Floods in Pakistan: बलोचिस्तान में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से 25 लोगों की मौत, क्वेटा में आपातकाल घोषित
Thu, 07 Jul 2022 12:56 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, कराची।
एजेंसी, कराची।
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:56 AM IST
सार
प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के महानिदेशक नसीर अहमद नासर ने कहा कि सभी मौतें बलोचिस्तान के कई हिस्सों में बारिश से संबंधित घटनाओं के कारण हुईं।
विज्ञापन
क्वेटा में मूसलाधार बारिश के कारण अचानक आई बाढ़।
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत में बुधवार को मूसलाधार बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ के चलते एक ही परिवार की छह महिलाओं सहित कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद क्वेटा जिले में आपात स्थिति की घोषणा करनी पड़ी। कई के लापता होने के कारण मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के महानिदेशक नसीर अहमद नासर ने कहा, सभी मौतें बलोचिस्तान के कई हिस्सों में बारिश से संबंधित घटनाओं के कारण हुईं। मूसलाधार बारिश में कईं लोगों के घायल होने की घटनाएं भी हुई हैं। बलोचिस्तान में कई लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं इसलिए कई और मौतें संभव हैं।
विज्ञापन
नासर ने कहा कि क्वेटा जिले में 300 से अधिक कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचा है। क्वेटा में एक परिवार की 6 महिलाओं की मौत बारिश और तेज हवाओं के कारण उनके अस्थायी घर की दीवार गिरने के कारण हुई।
विज्ञापन
अधिकांश मौतें बारिश-जन्य दुर्घटना से
दो घायल महिलाओं की मौत इसलिए हुई क्योंकि उन्हें अस्पताल ले जाने की कोई व्यवस्था नहीं थी। क्वेटा के बाहरी इलाके में मकान ढहने से तीन महिलाओं और चार बच्चों की भी मौत हो गई। बलोचिस्तान सरकार ने क्वेटा जिले में आपातकाल घोषित कर दिया है। क्वेटा में गहरे तालाब में डूबने के कारण जान गंवाने वाली दो लड़कियों के शव भोसा मंडी इलाके से बरामद किए गए। मांड क्षेत्र में तीन बच्चे पानी में डूब गई जबकि मस्तुंग जिले के दश्त क्षेत्र में दो महिलाओं की घर की दीवार गिरने से मौत हो गई।