{"_id":"61fc6fc6023a7642b43d9a96","slug":"pakistan-approval-of-one-billion-dollar-loan-from-imf","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: आईएमएफ से एक अरब डॉलर के ऋण की मंजूरी, आर्थिक नीतियों पर समझौते के तहत दी जाएगी राशि","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: आईएमएफ से एक अरब डॉलर के ऋण की मंजूरी, आर्थिक नीतियों पर समझौते के तहत दी जाएगी राशि
Fri, 04 Feb 2022 05:43 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 04 Feb 2022 05:43 AM IST
सार
पाकिस्तान और आईएमएफ ने जुलाई 2019 में तीन साल की विस्तारित फंड सुविधा के तहत आर्थिक नीतियों पर एक समझौता किया था। इस समझौते के तहत पाकिस्तान को 39 महीने की अवधि के लिए लगभग छह अरब डॉलर दिए जाने हैं।
विज्ञापन
IMF
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने पाकिस्तान के छह अरब डॉलर के रुके हुए कार्यक्रम की छठी समीक्षा को पूरा करने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही आईएमएफ ने नकदी की कमी से जूझ रहे पाकिस्तान को करीब एक अरब डॉलर के ऋण की एक किश्त तत्काल जारी करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
आईएमएफ के कार्यकारी बोर्ड ने बुधवार को वाशिंगटन डीसी में छठी समीक्षा पूरी करने और विस्तारित फंड सुविधा के तहत एक अरब डॉलर की किश्त जारी करने के पाकिस्तान के अनुरोध पर विचार करने के लिए एक बैठक की। इसके बाद यह किश्त जारी की गई। पाकिस्तान के वित्त मंत्री शौकत तारिन ने ट्वीट कर इस मंजूरी की जानकारी दी।
विज्ञापन
दरअसल, पाकिस्तान और आईएमएफ ने जुलाई 2019 में तीन साल की विस्तारित फंड सुविधा के तहत आर्थिक नीतियों पर एक समझौता किया था। इस समझौते के तहत पाकिस्तान को 39 महीने की अवधि के लिए लगभग छह अरब डॉलर दिए जाने हैं।
विज्ञापन