{"_id":"5ce32c3ebdec22070970ffd5","slug":"pakistan-appointed-moin-ul-haq-as-his-new-high-commissioner-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने मुइनुल हक को भारत में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान ने मुइनुल हक को भारत में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया
Tue, 21 May 2019 04:07 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 21 May 2019 04:07 AM IST
विज्ञापन
मुइनुल हक (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने राजनयिक मोइनुल हक को भारत में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को भारत, चीन और जापान समेत विभिन्न देशों में अपने राजदूतों की नियुक्ति को मंजूरी दी। हक अभी फ्रांस में राजदूत हैं और वह पहले विदेश मंत्रालय में प्रोटोकॉल चीफ के तौर पर काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
सोहेल महमूद को पाकिस्तान का नया विदेश सचिव बनाए जाने के बाद से भारत में उच्चायुक्त का पद खाली था। विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बताया कि पीएम इमरान खान के साथ विस्तृत बैठक के बाद नई नियुक्तियों को स्वीकृति दी गई। उन्होंने कहा कि भारत काफी महत्वपूर्ण है। चर्चा के बाद मोइनुल हक को भारत में उच्चायुक्त नियुक्त करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
उम्मीद है कि वह हमारी उम्मीदों को पूरा करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत में लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया अगले कुछ दिनों में खत्म हो जाएगी और इसके बाद दोनों देशों के बीच संपर्क की प्रक्रिया की नई शुरुआत हो सकती है।
विज्ञापन