फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan and China agree to utilize the full potential of the strategic Gwadar port

आर्थिक गलियारा: पाक-चीन में ग्वादर बंदरगाह की पूरी क्षमता का दोहन पर सहमति , बैठक में हुआ फैसला

Sat, 01 Jan 2022 01:58 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 01 Jan 2022 01:58 AM IST
सार

बैठक में ग्वादर मुक्त क्षेत्र फेज-1 परियोजना के पूरा होने व 2,221 एकड़ में फेज-2 पर काम शुरू करने पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
Pakistan and China agree to utilize the full potential of the strategic Gwadar port
चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान और चीन बलोचिस्तान प्रांत में रणनीतिक ग्वादर बंदरगाह की पूरी क्षमता का इस्तेमाल करने पर सहमत हुए हैं। यहां चीन-पाक आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) के तहत 60 अरब डॉलर की एक परियोजना चल रही है जो चीन के शिनजियांग प्रांत को अरब सागर में ग्वादर बंदरगाह से जोड़ती है।

विज्ञापन


सीपीईसी प्राधिकरण के मुताबिक, वीडियो लिंक द्वारा पाक और चीनी अफसरों ने एक बैठक में बंदरगाह के पूरी क्षमता से इस्तेमाल का फैसला लिया। दोनों पक्षों ने इस मुक्त क्षेत्र की का दोगुनी क्षमता से दोहन करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


इसके तहत ग्वादर और आसपास के क्षेत्रों की स्थानीय आबादी विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर मौकों का लाभ उठा सकेगी। इस दौरान दोनों देशों के अधिकारियों ने ग्वादर शहर, बंदरगाह और मुक्ति क्षेत्र के विकास के संबंध में भविष्य की कार्रवाई पर भी विचार-विमर्श किया। बैठक में ग्वादर मुक्त क्षेत्र फेज-1 परियोजना के पूरा होने व 2,221 एकड़ में फेज-2 पर काम शुरू करने पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed