फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Accountability Bureau asked Shehbaz Sharif to present on July 12 in a case of Corruption

पाकिस्तान : भ्रष्टाचार मामले में शहबाज शरीफ को 12 जुलाई को पेश होने का निर्देश

Sun, 07 Jul 2019 07:07 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Sun, 07 Jul 2019 07:07 PM IST
विज्ञापन
Pakistan Accountability Bureau asked Shehbaz Sharif to present on July 12 in a case of Corruption
शहबाज शरीफ (फाइल फोटो)

पाकिस्तान के राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के प्रमुख शहबाज शरीफ को ‘लाहौर वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी’ से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में 12 जुलाई को पेश होने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की रविवार को प्रकाशित खबर के अनुसार एनएबी ने सात सवालों के आधार पर शहबाज को प्रश्नावली के साथ समन जारी किया है। शहबाज नौ अप्रैल को एनएबी के समक्ष पेश नहीं हुए थे और उन्होंने पेशी के लिए नई तारीख तय करने की अपील की थी।
विज्ञापन


समाचार पत्र के अनुसार प्रश्नावली में, शहबाज से पूछा गया है कि ‘लाहौर वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी’ के गठन के सारांश को वित्त और कानून विभाग की सलाह के बिना क्यों मंजूरी दी गई। उनसे सवाल किया गया है कि जब एक विभाग काम कर रहा था तो कम्पनी के गठन को महत्वपूर्ण क्यों माना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य एक सवाल में पूछा गया कि क्या कम्पनी के गठन के लिए सभी कानूनी आवश्यकताएं पूरी की गईं। एक और सवाल यह है कि आईएसटीईके को बोली के बिना अनुबंध क्यों दिया गया। ‘आशियाना-ए-इकबाल हाउसिंग सोसाइटी’ घोटाला, ‘रमजान शुगर मिल’ सहित 56 कंपनियों से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले पहले ही उन पर चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed