{"_id":"5d2c60418ebc3e6ca86822e5","slug":"pakistan-23-people-dead-and-several-missing-in-a-cloudburst-caused-flood-in-neelum-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: नीलम घाटी में बादल फटने से 23 लोगों की मौत, कई लापता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: नीलम घाटी में बादल फटने से 23 लोगों की मौत, कई लापता
Mon, 15 Jul 2019 04:45 PM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Mon, 15 Jul 2019 04:45 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के नीलम घाटी में बादल फटने से 23 लोग मारे गए और कई अन्य लापता हैं। घाटी के लासवा इलाके में बड़ी संख्या में घर क्षतिग्रस्त हो गए और दर्जनों लोग रात में बादल फटने के बाद लगातार बारिश के कारण बाढ़ में बह गए।
विज्ञापन
राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक सैयद अल-रहमान कुरैशी ने बताया कि, 'घाटी का लसवा इलाका बुरी तरह से प्रभावित हुआ है, जहां कई घर बह गए। कुछ इलाकों में भूस्खलन की भी खबर है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों सहित कई लोग अभी भी लापता हैं। अधिकारियों ने कहा कि लासवा के मुख्य बाजार में दो मस्जिदों सहित कई संरचनाएं पूरी तरह से नष्ट हो गईं। क्षेत्र में यातायात गंभीर रूप से बाधित हो गया है, फोन और इंटरनेट सेवाएं भी प्रभावित हैं।
विज्ञापन
जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और स्थानीय पुलिस के अधिकारी सहित टीमें इलाके में बचाव अभियान चला रही हैं।