फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pak security forces kill 47 terrorists in Balochistan close to Afghanistan border

पाकिस्तानी फोर्स का बड़ा एक्शन, दो दिन में अफगानिस्तान बॉर्डर से सटे इलाके में 47 आतंकियों को किया ढेर

Sat, 09 Aug 2025 04:46 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Sat, 09 Aug 2025 04:46 PM IST
सार

बीते दो दिनों में पाकिस्तानी सेना ने 47 आतंकियों को ढेर किया है। इस बात की आधिकारिक पुष्टि पाकिस्तान सेना के मीडिया विभाग ने किया है। यह ऑपरेशन 7-8 अगस्त की दरम्यानी रात को किया गया था।

विज्ञापन
Pak security forces kill 47 terrorists in Balochistan close to Afghanistan border
पाकिस्तान - फोटो : instagram

विस्तार

पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान की सीमा से सटे बलूचिस्तान में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बीते दो दिनों में पाकिस्तान की सेना ने 47 आतंकियों को ढेर किया है। इस बात की आधिकारिक पुष्टि पाकिस्तान सेना के मीडिया विभाग ने किया है। आईएसपीआर ने बयान देते हुए कहा कि 7-8 अगस्त की दरम्यानी रात पाकिस्तान की सेना ने बड़ा ऑपरेशन किया था। सीमा से लगे झोब जिले के सांबाजा में एक तलाशी अभियान चलाया गया था। इस बीच पाक सुरक्षाबलों ने 33 आतंकियों को मार गिराया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दिल्ली में बड़ा हादसा: हरीनगर में 50 फुट ऊंची दीवार गिरी, महिला समेत आठ लोगों की मौत
विज्ञापन

आतंकियों के कब्जे ये सब बरामद

वहीं, आईएसपीआर ने यह भी बताया कि  8-9 अगस्त की मध्य रात्रि को ऑपरेशन के दौरान ही 14 और आतंकवादियों को मारा गया था। सुरक्षाबलों ने मारे गए आतंकियों के कब्जे से हथियार, असलहा और विस्फोटक सामग्री जब्त की है। बता दें, नवंबर 2022 में सरकार के साथ संघर्ष विराम के खात्मे के बाद से तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) एक्शन मोड में है। वहीं, कुछ माह से पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांतों में आतंकियों के द्वारा किये जा रहे हमले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'ऑपरेशन सिंदूर' पर वायुसेना प्रमुख का बड़ा बयान; पीएम मोदी ने खास अंदाज में मनाया रक्षाबंधन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed