{"_id":"5c68857cbdec2273a83ba977","slug":"pak-s-hand-in-suicide-attack-on-iran-said-iranian-general","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मघाती हमले से गुस्साए ईरानी जनरल ने कहा, पाकिस्तान चुकाएगा खून की हर बूंद की कीमत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
आत्मघाती हमले से गुस्साए ईरानी जनरल ने कहा, पाकिस्तान चुकाएगा खून की हर बूंद की कीमत
Sun, 17 Feb 2019 03:19 AM IST
अनिल पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनिल पांडेय
Updated Sun, 17 Feb 2019 03:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईरान ने पाक सुरक्षा बलों पर उसकी सीमा के पास 27 रिवोल्यूशनरी गार्ड की हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि पाक ने आत्मघाती बम धमाके करने वाले अपराधियों का समर्थन किया है। ईरानी कमांडर मेजर जनरल मोहम्मद अली जाफरी ने कहा कि पाक सरकार जानती है कि ये जिहादी और इस्लाम के लिए खतरा बने लोग कहां हैं।
विज्ञापन
जाफरी ने कहा कि इन्हें पाकिस्तान के सुरक्षा बलों का समर्थन हासिल है। अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना कर रहे ईरान ने कहा कि यदि पाक अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं करता है तो अंतरराष्ट्रीय कानून के आधार पर आतंकियों को दंडित करने की जवाबी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जाफरी ने कहा कि बुधवार को एक आत्मघाती हमले में ईरान के 27 सैनिक मारे गए थे। उन्होंने जिहादी समूह जैश-अल-अदल की तरफ सीधे तौर पर इशारा किया। इस बारे में ईरान के शिया मुस्लिम अधिकारी मानते हैं कि आतंकी समूह पाक में सुरक्षित ठिकानों से काम करते हैं।
विज्ञापन