{"_id":"5e2608dc8ebc3e7d595ac37d","slug":"pak-pm-imran-khan-and-donald-trump-will-meet-in-davos","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक गिड़गिड़ाया- ग्रे लिस्ट से बाहर निकाले अमेरिका, ट्रंप से दावोस में इमरान करेंगे मुलाकात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाक गिड़गिड़ाया- ग्रे लिस्ट से बाहर निकाले अमेरिका, ट्रंप से दावोस में इमरान करेंगे मुलाकात
Tue, 21 Jan 2020 01:39 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद।
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 21 Jan 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
पाक प्रधानमंत्री इमरान खान और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने अमेरिका से गुजारिश की है कि वह उसे फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की ग्रे लिस्ट से बाहर निकालने में मदद करे। आतंकी फंडिंग व मनी लॉन्ड्रिंग की निगरानी और उस पर अंकुश लगाने वाली संस्था एफएटीएफ की बीजिंग में होने वाली बैठक से पहले पाकिस्तान ने यह गुहार लगाई है।
विज्ञापन
डान की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शुक्रवार को वाशिंगटन में मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा कि पाकिस्तान को उम्मीद है कि अमेरिका एफएटीएफ की बीजिंग में होने वाली बैठक के दौरान सूची से निकलने के उसके प्रयासों में उसकी मदद करेगा।
विज्ञापन
वहीं द न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल रविवार को बीजिंग पहुंचा। एफएटीएफ कार्यकारी समूह की तीन दिवसीय बैठक 21 जनवरी से शुरू हो रही है। बता दें कि यदि अप्रैल तक पाकिस्तान ग्रे लिस्ट से नहीं निकल पाया तो वह ब्लैकलिस्ट हो सकता है। बैठक में आतंक के खिलाफ पाकिस्तान की तरफ से उठाए गए कदमों की समीक्षा होगी।
विज्ञापन
ट्रंप से दावोस में इमरान करेंगे मुलाकात
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान दावोस में इस सप्ताह विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) से इतर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात करेंगे। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने सोमवार को कहा कि इमरान डब्ल्यूईएफ में शामिल होने के लिए 21-23 जनवरी तक स्वीट्जरलैंड में रहेंगे। वह डब्ल्यूईएफ के संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. क्लॉस श्वाब के निमंत्रण पर वहां पहुंच रहे हैं।
कार्यक्रम से इतर वह विश्व के अन्य नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इन बैठकों में राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री इमरान के बीच होने वाली मुलाकात भी शामिल है। जुलाई 2019 में इमरान की वाशिंगटन यात्रा के बाद से यह पाकिस्तान और अमेरिका के बीच तीसरी नेतृत्व-स्तरीय बैठक होगी।
दोनों नेताओं के बीच पिछले साल सितंबर में भी संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर मुलाकात हुई थी। यह मुलाकात ऐसे वक्त होगी जब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है और इमरान कश्मीर मुद्दे पर सहयोग प्राप्त करना चाहते हैं।