फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Journalist Arshad Sharif Passed Away In Kenya Road Accident News In Hindi

Pakistan : पाकिस्तानी पत्रकार अर्शद शरीफ की केन्या में सड़क हादसे में मौत, लगा था देशद्रोह का केस

Mon, 24 Oct 2022 07:48 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 24 Oct 2022 07:48 AM IST
सार

पत्रकार अर्शद शरीफ पाकिस्तान के प्रसिद्ध टीवी शो के एंकर रहे थे। उनकी सड़क हादसे में मृत्यु के बारे में विस्तृत विवरण नहीं मिला है। अर्शद पूर्व में पाक टीवी चैनल एआरवाय (ARY News) से जुड़े थे। चैनल छोड़ने के बाद वे दुबई चले गए थे। 

विज्ञापन
Pakistan Journalist Arshad Sharif Passed Away In Kenya Road Accident News In Hindi
पाकिस्तानी पत्रकार अर्शद शरीफ की सड़क हादसे में मौत - फोटो : social media

विस्तार

पाकिस्तान के पत्रकार व टीवी एंकर अर्शद शरीफ की केन्या की राजधानी नैरोबी में हुए एक सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। शरीफ के निधन से पाकिस्तानी मीडिया में शोक की लहर है। उनके खिलाफ हाल ही में देशद्रोह का मुकदमा दायर किया गया था।

विज्ञापन


पत्रकार अर्शद शरीफ पाकिस्तान के प्रसिद्ध टीवी शो के एंकर रहे थे। उनकी सड़क हादसे में मृत्यु के बारे में विस्तृत विवरण नहीं मिला है। द न्यूज इंटरनेशनल ने जियो न्यूज के हवाले से अर्शद की मौत की खबर दी। अर्शद पूर्व में पाक टीवी चैनल एआरवाय (ARY News) से जुड़े थे। चैनल छोड़ने के बाद वे दुबई चले गए थे। 
विज्ञापन


कुछ दिनों पूर्व अर्शद शरीफ लंदन में देखे गए थे। उनके निधन की खबर फैलते ही पाक मीडिया में शोक छा गया और सोशल मीडिया में शोक संदेशों की बाढ़ आ गई। सत्तारूढ़ पीएमएल-एन की नेता हिना परवेज बट ने भी अर्शद के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। इमरान खान की पार्टी पीटीआई के नेता अली जैदी व सलमान इकबाल ने भी दुखः व्यक्त किया। सलमान इकबाल आर्य समूह के प्रमुख हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगस्त में चैनल का प्रसारण बंद कर दिया गया था
अगस्त माह में पाक चैनल एआरवाय का प्रसारण सरकार ने बंद करा दिया था। पाक पुलिस ने चैनल पर एक कार्यक्रम में विपक्षी नेता शहबाज गिल के कुछ विवादास्पद बयानों के प्रसारण के सिलसिले में चैनल के प्रमुख को अम्माद यूसुफ को गिरफ्तार किया था। और प्रोड्यूसर अदील राजा, एंकर अरशद शरीफ तथा खवार गुमान के साथ ही सीईओ सलमान इकबाल के खिलाफ मामला दर्ज किया था।  


यह कार्रवाई समाचार चैनल के आठ अगस्त को प्रसारित बुलेटिन के सिलसिले में की गई। इसमें इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पीटीआई के नेता गिल को पाकिस्तान की सेना के खिलाफ घृणास्पद बयान देते हुए देखा गया था। एफआईआर के मुताबिक एंकर शरीफ और गुमान ने विश्लेषकों के रूप में कार्यक्रम में भाग लिया था। उन पर अरोप लगाया गया था कि टीवी कार्यक्रम में इस तरह के विचार रखकर पीटीआई और एआरवाई न्यूज ने सशस्त्र बलों में पार्टी के प्रति निष्ठा रखने वाले और निष्ठा नहीं रखने वाले लोगों के बीच विभाजन की कोशिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed