{"_id":"5c686204bdec22737b7b8bcd","slug":"pak-foreign-minister-said-on-pulwama-terror-attack-nobody-can-not-blame-pak-for-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक विदेश मंत्री का बेशर्मी भरा बयान, पुलवामा हमले के लिए कोई हमें दोषी नहीं ठहरा सकता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाक विदेश मंत्री का बेशर्मी भरा बयान, पुलवामा हमले के लिए कोई हमें दोषी नहीं ठहरा सकता
Sun, 17 Feb 2019 12:48 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी सरजमीं पर मौजूद भारत विरोधी आतंकी गुटों को नकारने वाले पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने पुलवामा हमले को लेकर बेशर्मी भरा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले के लिए कोई भी पाकिस्तान को दोषी नहीं ठहरा सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यदि भारत इस हमले के किसी सुबूत को हमारे साथ साझा करता है तो हम जांच में पूरी तरह से सहयोग के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
पुलवामा आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए और इस हमले की जिम्मेदारी पाक स्थित आतंकी गुट जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। इसके बावजूद पाक सरकार इस हकीकत से मुंह मोड़ रही है। जर्मनी के दौरे पर कुरैशी ने एक वीडियो संदेश में दावा किया कि भारत ने बिना किसी जांच के इस हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहरा दिया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान को दोषी ठहराना आसान है लेकिन इससे समस्या का न तो समाधान होगा और न ही दुनिया इस पर यकीन करेगी। इस संदेश को सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भी साझा किया है।
विज्ञापन