फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pak foreign minister said masood lives in pakistan, he is very ill

पाकिस्तान में है मसूद अजहर, इतना बीमार है कि घर से निकल भी नहीं सकता : कुरैशी

Fri, 01 Mar 2019 09:53 AM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Fri, 01 Mar 2019 09:53 AM IST
विज्ञापन
Pak foreign minister said masood lives in pakistan, he is very ill
shah mehmood qureshi

भारत समेत पूरा अंतरराष्ट्रीय समुदाय पाकिस्तान पर आतंक के खिलाफ कार्रवाई का दबाव बना रहा है। लेकिन बावजूद इसके पाक की पैंतरेबाजी जारी है। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। पाकिस्तान ने मसूद पर कार्रवाई के सवाल पर भारत से सबूतों की मांग की।


loader

पाकिस्तान में है मसूद अजहर

अब पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने इस बात को स्वीकार किया है कि मसूद अजहर पाकिस्तान में है। उन्होंने टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि उनके पास जो सूचना है उसके मुताबिक मसूद अजहर पाकिस्तान में है और काफी बीमार है। कुरैशी के मुताबिक वो इतना बीमार है कि अपने घर से बाहर भी नहीं निकल सकता।

जब इंटरव्यू के दौरान कुरैशी से एंकर ने पूछा कि क्या पाकिस्तान मसूद अजहर को गिरफ्तार करेगा? तो कुरैशी ने कहा कि अगर भारत के पास सबूत है तो साझा करे, ताकि पाकिस्तानी लोगों और न्यायालय को संतुष्ट किया जा सके।

बता दें पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को एक डॉजियर सौंपा है। जिसमें इस हमले के पीछे जैश-ए-मोहम्मद का हाथ होने के पुख्ता सबूत हैं। वहीं ये आतंकी संगठन खुद भी हमले की जिम्मेदारी ले चुका है लेकिन बावजूद इसके पाकिस्तान सबूत की मांग कर रहा है।

पुलवामा हमले में भारत के 40 जवान शहीद हुए थे। जब ये हमला हुआ तो उसके बाद जैश ने आत्मघाती हमलावर आदिल अहमद डार का एक वीडियो जारी किया था। ये वीडियो हमला करने से पहले बनाया गया था। इस वीडियो में आदिल खुद को जैश का आदमी बता रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed