{"_id":"61ae4bbbbb9b885267628b3f","slug":"pak-fm-writes-to-top-un-officials-highlighting-kashmir-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pak Raises Kashmir Issue: पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग, संयुक्त राष्ट्र को पत्र लिखकर रोया दुखड़ा ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pak Raises Kashmir Issue: पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग, संयुक्त राष्ट्र को पत्र लिखकर रोया दुखड़ा
Mon, 06 Dec 2021 11:13 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:13 PM IST
सार
कुरैशी ने अपने नवीनतम पत्र में सुरक्षा परिषद से भारत से अपने फैसले और कार्रवाई को उलटने का आह्वान करने की अपील की।
विज्ञापन
शाह महमूद कुरैशी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र के सामने कश्मीर का राग अलापा है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारियों को एक और पत्र लिखकर कश्मीर का मुद्दा उठाया है। पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि मंत्री कुरैशी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष और संयुक्त राष्ट्र महासचिव को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
कुरैशी पहले भी लिखते रहे हैं पत्र
कुरैशी नियमित रूप से सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष और संयुक्त राष्ट्र महासचिव को कश्मीर मुद्दे पर पत्र लिख रहे हैं। उन्होंने अपने नवीनतम पत्र में सुरक्षा परिषद से भारत से अपने फैसले और कार्रवाई को उलटने का आह्वान करने की अपील की। इसमें 5 अगस्त, 2019 और उसके बाद की गई कार्रवाई भी शामिल है।
विज्ञापन
5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को रद्द करने के लिए भारत द्वारा संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से स्पष्ट रूप से कहा है कि अनुच्छेद 370 को खत्म करना उसका आंतरिक मामला है। साथ ही पाकिस्तान को वास्तविकता को स्वीकार करने और भारत विरोधी सभी प्रचार को रोकने की भी सलाह दी।
विज्ञापन
विदेश कार्यालय ने बताया, अपने पत्र में कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान रचनात्मक रूप बातचीत के लिए तैयार था, लेकिन इस बात पर जोर दिया कि परिणाम आधारित बातचीत के लिए एक सक्षम वातावरण बनाने का दारोमदार भारत पर है। बता दें कि भारत ने पाकिस्तान से कहा है कि वह आतंक, शत्रुता और हिंसा से मुक्त वातावरण में इस्लामाबाद के साथ सामान्य पड़ोसी संबंध चाहता है।