{"_id":"605c65328ebc3e8c965c105c","slug":"pak-day-parade-president-alvi-says-peaceful-coexistence-is-the-cornerstone-of-pakistan-s-foreign-policy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान दिवस : राष्ट्रपति अल्वी ने दी शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की दुहाई, पर कश्मीर के हल को बताया जरूरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान दिवस : राष्ट्रपति अल्वी ने दी शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की दुहाई, पर कश्मीर के हल को बताया जरूरी
Thu, 25 Mar 2021 03:55 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 25 Mar 2021 03:55 PM IST
सार
- 23 मार्च को मनाया जाता है पाकिस्तान दिवस
- मौसम खराब होने के कारण इस बार 25 मार्च को मनाया गया
- प्रधानमंत्री इमरान कोरोना संक्रमित होने से शरीक नहीं हुए
विज्ञापन
पाक डे परेड को संबोधित करते पाक राष्ट्रपति आरिफ अल्वी
- फोटो : Social Media
विस्तार
पाकिस्तान डे के मौके पर गुरुवार को आयोजित परेड के मौके पर राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने कहा है कि शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व हमारे देश की विदेश नीति की बुनियाद है। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद दक्षिण एशिया में शांति, सुरक्षा व विकास चाहता है। इसके साथ ही अल्वी ने कश्मीर का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि दक्षिण एशिया में शांति के लिए इस मसले का हल जरूरी है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति अल्वी ने इस्लामाबाद के परेड एवेन्यू में आयोजित सैन्य परेड को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। ज्ञात हो कि हर साल 23 मार्च को पाकिस्तान डे मनाया जाता है, लेकिन इस बार खराब मौसम के कारण इसे दो दिन के लिए स्थगित कर दिया गया था। प्रधानमंत्री इमरान कोरोना पॉजिटिव होने के कारण अभी क्वारंटीन हैं, इसलिए वे परेड में शामिल नहीं हो सके।
विज्ञापन
दक्षिण एशिया के नेतृत्व ने नफरत को ठुकराया
राष्ट्रपति अल्वी ने आगे कहा कि दक्षिण एशिया के नेतृत्व ने नफरत, पूर्वाग्रह और धार्मिक उग्रवाद की राजनीति को ठुकरा दिया है, ताकि यह क्षेत्र समृद्धि की राह पर आगे बढ़ सके। पाक राष्ट्रपति ने कहा कि दक्षिण एशिया में शांति सुनिश्चित करने के लिए कश्मीर मसले का हल जरूरी है।
विज्ञापन
हमारे शांति प्रयासों को कमजोरी न समझें
राष्ट्रपति अल्वी ने शांति की बातें करते हुए यह भी कहा कि हमारे शांति प्रयासों को कमजोरी न समझा जाए। पाकिस्तान अपनी सरजमीं की रक्षा करने में सक्षम है और किसी भी दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देगा। हम हमारी आजादी की हर कीमत पर रक्षा करेंगे।
भारत ठुकरा चुका है कश्मीर को लेकर पाक के बयान
भारत इससे पूर्व कई बार कश्मीर को लेकर पाकिस्तान के नेताओं के बयानों को ठुकरा चुका है। भारत का साफ कहना है कि जम्मू-कश्मीर देश का अविभाज्य और अभिन्न अंग है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने पिछले माह ही कहा है कि वह पाकिस्तान के साथ आतंक, शत्रुता व हिंसा से मुक्त वातावरण में सामान्य संबंध चाहता है। यह वातावरण बनाना पाकिस्तान की जिम्मेदारी है।