फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pak authorities launch judicial probe into death of Hindu dental student

पाकिस्तान: हिंदू छात्रा की मौत पर पाक अधिकारियों ने शुरू की न्यायिक जांच, पुलिस ने किए कई खुलासे

Thu, 03 Oct 2019 06:10 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: देव कश्यप Updated Thu, 03 Oct 2019 06:10 AM IST
सार

  • सिंध हाईकोर्ट के आदेश के बाद नमृती की मौत की न्यायिक जांच शुरू
  • मामले में अब तक 32 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है
  • डेंटल की छात्रा निमरिता चांदनी 16 सिंतबर को अपने हॉस्टल के कमरे में मृत मिली थी

विज्ञापन
Pak authorities launch judicial probe into death of Hindu dental student
निमरिता अमरता महरचंदानी (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

विस्तार

पाकिस्तानी अधिकारियों ने बुधवार को उच्च न्यायालय के आदेश के बाद सिंध प्रांत में हुई हिंदू छात्रा की रहस्यमयी मौत की न्यायिक जांच शुरू कर दी है। सिंध प्रांत के लरकाना जिले में बीबी आसिफा डेंटल कॉलेज की अंतिम वर्ष की छात्रा और सामाजिक कार्यकर्ता निमरिता चांदनी को उसकी सहेलियों ने 16 सितंबर को मृत पड़ा देखा था। उस दौरान उसका शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था और उसके गले में रस्सी लिपटी हुई थी।

विज्ञापन


चांदनी के परिवार ने आरोप लगाया था कि उसकी हत्या की गई है। इसके बाद सिंध उच्च न्यायालय ने 25 सितंबर को चांदनी की मौत के मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन


इसके लिए एक सदस्यीय न्यायिक आयोग बनाया गया है जिसमें लरकाना जिला और सत्र न्यायाधीश शामिल हैं। उन्होंने चांदनी की रहस्यमयी परिस्थिति में मृत्यु के मामले में न्यायिक जांच शुरू कर दी है। न्यायाधीश ने लरकाना एसएसपी मसूद बंगश के साथ बैठक की, जिन्होंने इस मामले में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगश ने बताया कि, न्यायाधीश शुक्रवार से संबंधित सभी पक्षों के बयान दर्ज करेंगे, वह छात्रावास के कमरे में भी जाएंगे, जहां नमृता का शव मिला था और पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए सेलफोन और लैपटॉप की फॉरेंसिक रिपोर्ट की भी जांच करेंगे।

पुलिस ने चांदनी के कॉलेज से दो छात्रों मेहरान अब्रो और शान अली को गिरफ्तार किया है, जिन्हें चांदनी का करीबी बताया रहा है। उनके सेलफोन और लैपटॉप की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अब्रो और नमृता के बीच रोमांटिक संबंध थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अब्रो ने कहा कि चांदनी ने उसके साथ शादी की संभावना पर चर्चा की थी। उसने यह भी खुलासा किया कि उसने चांदनी से शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया था।

इससे पहले, बेनजीर भुट्टो मेडिकल यूनीवर्सिटी प्रशासन ने कहा था कि, चांदनी ने छात्रावास में अपने कमरे में छत के पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी।

वहीं नमृता के भाई डॉ विशाल सुंदर ने दावा किया था कि यह आत्महत्या नहीं है उसकी हत्या की गई है। विशाल ने मीडिया को बताया था कि उसके गले में निशान से पता चलता है कि उसने आत्महत्या नहीं की थी। उसकी गर्दन के निशान केबल के तारों से बने हुए लग रहे थे, जबकि उसकी बाहों पर जो जख्म थे उससे साफ पता चलता है कि कोई उसे पकड़ रहा था। विशाल कराची के डॉव मेडिकल कॉलेज में मेडिकल कंसल्टेंट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed