फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pak Army vows to try spoilers' involved in recent attacks on military installations under stringent Army Act

Pakistan: उपद्रवियों पर कड़े सैन्य कानूनों के तहत होगी कार्रवाई, पाकिस्तानी सेना ने बयान जारी कही ये बात

Tue, 16 May 2023 06:55 PM IST
कुमार विवेक वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 16 May 2023 06:55 PM IST
सार

Pakistan: पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) की ओर से सोमवार को जारी एक बयान के अनुसार रावलपिंडी स्थित सेना मुख्यालय में सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर की अध्यक्षता में आयोजित विशेष कोर कमांडरों के सम्मेलन में यह भी संकल्प लिया गया कि सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने वालों के खिलाफ अब संयम नहीं बरता जाएगा।

विज्ञापन
Pak Army vows to try spoilers' involved in recent attacks on military installations under stringent Army Act
पाकिस्तान में विरोध-प्रदर्शन। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तानी सेना के शीर्ष अधिकारियों ने रावलपिंडी में सेना के मुख्यालय पर हमला करने सहित सैन्य प्रतिष्ठानों पर हाल में हुए हमलों में शामिल 'उपद्रवियों' पर पाकिस्तानी सेना अधिनियम और आधिकारिक गोपनीयता कानून समेत अन्य कानूनों के तहत कार्रवाई होगी। पिछले मंगलवार को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय परिसर में रेंजर्स की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी से पाकिस्तान में अशांति फैल गई थी जो शुक्रवार तक जारी रही। प्रदर्शनकारियों के हमलों के दौरान कई मौतें हुईं और दर्जनों सैन्य और सरकारी प्रतिष्ठानों को नष्ट कर दिया गया।

विज्ञापन


देश के इतिहास में पहली बार खान के समर्थकों ने रावलपिंडी में सेना मुख्यालय पर धावा बोल दिया था और लाहौर में ऐतिहासिक कोर कमांडर हाउस में आग लगा दी थी। अब सेना ने इन उपद्रवों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का एलान कर दिया है। उपद्रवियों के खिलाफ सख्त सेना अधिनियम और सरकारी गोपनीयता अधिनियम के तहत कार्रवाई करने को पाकिस्तानी सेना का एक गंभीर कदम माना जा रहा है। इसके प्रावधानों के तहत खान और उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) समर्थकों पर ऐसे आरोप लगाए जा सकते हैं जो मौत की सजा या आजीवन कारावास की सजा का कारण बन सकते हैं।

विज्ञापन

पाकिस्तानी सैन्य मुख्यालय हुए सम्मेलन में लिया गया फैसला

पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) की ओर से सोमवार को जारी एक बयान के अनुसार रावलपिंडी स्थित सेना मुख्यालय में सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर की अध्यक्षता में आयोजित विशेष कोर कमांडरों के सम्मेलन में यह फैसला लिया गया। इस सम्मेलन में यह भी संकल्प लिया गया कि सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने वालों के प्रति अब संयम नहीं बरता जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सैन्य और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों पर हुए हमलों की सेना ने की निंदा

बयान के अनुसार, विशेष कोर कमांडरों के सम्मेलन में भाग लेने वालों ने सैन्य प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक व निजी संपत्तियों के नुकसान की निंदा की है। बयान में कहा गया, "अब तक एकत्र किए गए अकाट्य सबूतों के आधार पर, सशस्त्र बल इन हमलों के साजिशकर्ताओं, उकसाने वालों और अपराधियों से अच्छी तरह से वाकिफ हैं।" बयान में कहा गया है कि इस मामले में भटकाने की कोशिशें बिल्कुल व्यर्थ हैं। इस बीच, पाकिस्तानी सेना के बयान के जवाब में विपक्षी पार्टी पीटीआई ने ट्वीट किया, "पाकिस्तान में एक जिम्मेदार और सबसे बड़े राजनीतिक संस्थान के रूप में पार्टी की संविधान और लोकतंत्र के प्रति अटूट प्रतिबद्धता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed