फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   over 3000 PDM activists booked in Pakistan for organizing rally defying covid guidelines

पाकिस्तान: कोविड नियम तोड़ने पर हजारों विपक्षी कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा

Wed, 02 Dec 2020 05:10 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 02 Dec 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
over 3000 PDM activists booked in Pakistan for organizing rally defying covid guidelines
मुल्तान में हुई पीडीएम की सरकार विरोधी रैली - फोटो : पीटीआई

पाकिस्तान में कोविड-19 को लेकर तय किए गए दिशा-निर्देशों का पालन न करने पर पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) के तीन हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के तीन बेटे भी शामिल हैं। ये मुकदमे पंजाब प्रांत में पुलिस ने एक सरकार विरोधी रैली के आयोजन और कोविड-19 न जन सुरक्षा के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर दर्ज किए हैं। 

विज्ञापन


11 विपक्षी पार्टियों के गठबंधन को पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट यानी पीडीएम नाम दिया गया है। पीडीएम ने सोमवार शाम मुल्दान के घंटाघर चौक से एक रैली का आयोजन किया था। कुछ दिन पहले ही शहर प्रशासन और विपक्षी कार्यकर्ताओं के बीच ऐसे समय में कार्यक्रम आयोजन को लेकर विवाद हुआ था जब सरकार ने देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भीड़ वाले कार्यक्रमों को अनुमति न देने की बात कही है। 
विज्ञापन



मंगलवार की रात पुलिस ने विपक्षी कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया। पंजाब के मुख्यमंत्री फिरदौस आशिक अवान के विशेष सहायक ने कहा कि मुल्तान में पीडीएम की रैली में कई नियमों का उल्लंघन करने पर आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पीडीएम ने नियमों के साथ अदालत के आदेश का भी उल्लंघन किया, हम विपक्ष को लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दे सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed