फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Outcry from Corona in Pakistan, figure close to one lakh, PM Imran Khan said - will not be strict lockdown

पाक में कोरोना से हाहाकार, एक लाख के करीब पहुंचा आंकड़ा, इमरान ने कहा- नहीं होगा सख्त लॉकडाउन

Mon, 08 Jun 2020 07:07 AM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Mon, 08 Jun 2020 07:07 AM IST
विज्ञापन
Outcry from Corona in Pakistan, figure close to one lakh, PM Imran Khan said - will not be strict lockdown
फाइल फोटो - फोटो : PTI

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले एक लाख के करीब पहुंच गए हैं, जबकि मृतकों की संख्या दो हजार को पार कर गई है। इस बीच, प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश में सख्त पाबंदियों को लागू करने से साफ इनकार कर दिया है। इमरान ने कहा कि इस फैसले से अर्थव्यवस्था का बंटाधार हो जाएगा और गरीबी बढ़ेगी।

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 4,960 नए केस सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले 98,934 हो गए हैं। वहीं 67 और लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 2,002 हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि अब तक 33,465 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 37,090, सिंध में 36,364 , खैबर पख्तूनख्वा में 13,001, बलूचिस्तान में 6,221, इस्लामाबाद में 4,979, गिलगिट-बाल्टिस्तान में 927 तथा पीओके में 361 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन


एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, पीएम ने कहा कि महामारी की गंभीरता को लेकर जागरूक करने की आवश्यकता है। उन्होंने सख्त पाबंदियों फिर से लागू करने के बजाय मानक संचालन प्रक्रियाओं के साथ स्मार्ट लॉकडाउन की वकालत की। इस मामले में इमरान ने ट्वीट किया, कुलीन वर्ग के कुछ लोग लॉकडाउन चाहते हैं, जिनके पास बड़े-बड़े घर हैं। इन लोगों की आय लॉकडाउन से प्रभावित नहीं होती, लेकिन गरीबों पर इसका सीधा असर होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed