फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Origin of Corona: China clarified before WHO report, Getting new infected daily, but the number is modest

सवाल: दुनिया में कोरोना की दूसरी-तीसरी लहर, लेकिन चीन में हालात सामान्य कैसे?

Fri, 26 Mar 2021 09:07 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 26 Mar 2021 09:07 PM IST
सार

आखिर कोरोना वायरस की उत्पत्ति कहां हुई? यह लाख टके का सवाल कायम है। स्वाभाविक रूप से चीन का ही नाम भी लिया जा रहा है, लेकिन अधिकृत तौर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ही इसकी रिपोर्ट देगा, जिसकी प्रतीक्षा है। 
 

विज्ञापन
Origin of Corona: China clarified before WHO report, Getting new infected daily, but the number is modest
Wuhan Institute of Virology - फोटो : Twitter@PeterDaszak

विस्तार

भारत समेत दुनिया के कई देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर की चपेट में है। भारत में एक दिन में 60 हजार से भी ज्यादा कोरोना के मरीज निकल रहे हैं। यह आंकड़ा पिछले साल जैसा ही चिंताजनक है। लेकिन सवाल है कि जिस देश में कोरोना वायरस पैदा हुआ और उसने पूरी दुनिया को अपनी जद में ले लिया, वहां की स्थिति सामान्य कैसे है। जी हां, चीन में जनजीवन पूरी तरह से पटरी पर लौट आया है। ऐसे में सवाल उठता है कि इतने खतरनाक वायरस पर चीन ने किस तरीके से काबू पाया।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 16 मार्च से बीजिंग में लो कंटेनमेंट जोन वाले क्षेत्रों से यात्रा करने वाले लोगों को क्वारंटाइन होने की जरूरत नहीं होगी। इन्हें ग्रीन हेल्थ कार्ड और व्यक्तिगत सुरक्षा उपायों की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन


चीन के अधिकारियों ने कोविड-19 की उत्पत्ति पर शोध की दी जानकारी
वहीं, चीन के अधिकारियों ने कोविड-19 की उत्पत्ति को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की बहुप्रतीक्षित रिपोर्ट जारी होने से पहले शुक्रवार को बीजिंग में विभिन्न देशों के राजनयिकों को इस संबंध में चल रहे एक शोध के बारे में जानकारी दी। मध्य चीन के वुहान में ही 2019 के अंत में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला सामने आया था, जो आज पूरी दुनिया में एक महामारी का रूप ले चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट आने से पहले चीन के इस कदम को सफाई पेश किए जाने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। महामारी की उत्पत्ति राजनयिक विवाद की वजह बना हुई है। अमेरिका तथा अन्य देशों ने चीन के प्रभाव तथा जांच की स्वतंत्रता पर सवाल उठाए हैं जबकि कम्युनिस्ट देश का आरोप है कि वैज्ञानिक शोध का राजनीतिकरण किया जा रहा है।

सफाई में चीन ने यह कहा
चीनी विदेश मंत्रालय के अधिकारी यांग ताओ ने कहा, 'हमारा उद्देश्य खुलापन और पारदर्शिता दर्शाना है। चीन ने पारदर्शी तरीके से महामारी से जंग लड़ी है और कुछ भी छिपाया नहीं है।'


चीन गई थी डब्ल्यूएचओ की टीम
बता दें, डब्ल्यूएचओ की अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की टीम ने इस वर्ष की शुरुआत में चीन के वुहान की यात्रा की थी। टीम की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।

 रोज मिल रहे संक्रमण के नए मामले पर संख्या मामूली

चीन भी कोरोना संक्रमण से पूरी तरह मुक्त नहीं हुआ है। देश में रोजाना नए संक्रमित मिल रहे हैं, हालांकि उनकी संख्या दूसरे देशों की तुलना में बहुत मामूली है। 25 मार्च को चीन में कुल 11 नए संक्रमित मिले। ये सभी संक्रमित विदेशों से लौटे हैं। इन 11 केस में से चार शंघाई में, चार गुआंगझु में, दो झांगसु में व एक हुबेई में मिला है। इस दिन किसी की मौत नहीं हुई और कोई संदिग्ध नहीं मिला। हालांकि 232 एसिम्टोमैटिक संक्रमित मिले हैं। उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed