फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Opposition BNP won't win people's hearts by arson, killings: Bangladesh PM Hasina

Bangladesh: 'आतंकवादियों और हत्यारों को न दें वोट', पीएम हसीना ने विपक्षी बीएनपी पार्टी पर साधा निशाना

Sun, 17 Dec 2023 09:12 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 17 Dec 2023 09:12 PM IST
सार

Bangladesh: बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि मुख्य विपक्षी पार्टी बीएनपी लोगों का कल्याण नहीं चाहती बल्कि लूटपाट, धनशोधन और जनता के धन की लूट का शासन चाहती है। बीएनपी ने 2014 के चुनाव का बहिष्कार किया था लेकिन 2018 के चुनावों में हिस्सा लिया था।

विज्ञापन
Opposition BNP won't win people's hearts by arson, killings: Bangladesh PM Hasina
शेख हसीना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांग्लादेश में सात जनवरी को आम चुनाव होने हैं। इसको लेकर पूरी तैयारियां चल रही हैं। इस बीच, प्रधानमंत्री शेख हसीना ने रविवार को कहा कि बीएनपी और उसके सहयोगी आगजनी, हमलों और हत्या करके लोगों का दिल नहीं जीत सकते। विजय दिवस के मौके पर सत्तारूढ़ आवामी लीग द्वारा आयोजित एक चर्चा के दौरान हसीना ने यह टिप्पणी की। बांग्लादेश ने 1971 में पाकिस्तान से अपनी आजादी की याद में शनिवार को विजय दिवस मनाया। 

विज्ञापन

आतंकवादियों और हत्यारों को न दें वोट: शेख हसीना
'द डेली स्टार' अखबार ने हसीना के हवाले से कहा, आगजनी, आतंकवाद और हत्या के जरिए लोगों का दिल जीतना संभव नहीं है। चर्चा के दौरान हसीना ने कहा कि बीएनपी जानती है कि लोग आगजनी करने वाले आतंकवादियों और हत्यारों को वोट नहीं देंगे और इसलिए वह चुनाव को विफल करना चाहती है और सरकार को उखाड़ फेंकना चाहती है। उन्होंने कहा, 'वे अच्छी तरह जानते हैं कि देश के लोग आगजनी, आतंकवादियों और हत्यारों को वोट नहीं देंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

हसीना ने चुनाव से पहले हमले करने का लगाया आरोप
पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के नेतृत्व वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) द्वारा बहिष्कार किए जाने के बीच पिछले सप्ताह चुनाव को लेकर अशांति के बीच एक ट्रेन पटरी से उतर गई थी और कई वाहनों को आग लगा दी गई थी। हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग ने बीएनपी और उसके सहयोगियों पर आम चुनाव से पहले हमले करने का आरोप लगाया। विपक्षी दलों ने अब तक 11वें चरण में घेराबंदी की है, ताकि अवामी लीग सरकार पर सत्ता छोड़ने और अगला चुनाव निष्पक्ष प्रशासन के तहत कराने का दबाव बनाया जा सके।

विज्ञापन

'धन की लूट का शासन चाहती है बीएनपी'
बीएनपी ने 2014 के चुनाव का बहिष्कार किया था लेकिन 2018 के चुनावों में हिस्सा लिया था। अखबार के मुताबिक हसीना ने यह भी कहा कि मुख्य विपक्षी पार्टी लोगों का कल्याण नहीं चाहती बल्कि लूटपाट, धनशोधन और जनता के धन की लूट का शासन चाहती है। हसीना ने कहा कि अवामी लीग सभी बाधाओं और अन्याय के खिलाफ संघर्ष से आगे बढ़ी है और इसकी जड़ें गहरी हैं।

राजनीतिक हिंसा में पुलिसकर्मी समेत छह की मौत
हसीना ने बांग्लादेश के लोगों से अपराधियों, आगजनी करने वालों, हत्यारों और रेल लाइनों को नुकसान पहुंचाने वालों का विरोध करने को कहा। उन्होंने कहा, इस तरह की विध्वंसकारी गतिवधियां इस देश में जारी नहीं रहनी चाहिए। देश में राजनीतिक हिंसा में अब तक एक पुलिसकर्मी सहित छह लोगों की मौत हो चुकी है। राजनीतिक गतिविधियां तेज होने के बीच बांग्लादेश की सेना ने कहा है कि वह कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सैनिकों को तैनात करेगी क्योंकि देश में आम चुनाव होने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed