Operation Sindoor: सीडीएस फर्जी खबरों से चिंतित, कहा- निपटने में 15% समय बर्बाद हुआ, सैन्य प्रणालियां सुरक्षित
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में फर्जी खबरों से निपटने में 15 फीसदी वक्त बर्बाद हो गया। उन्होंने कहा कि भारत की सैन्य प्रणालियां इंटरनेट से जुड़ी न रहने के कारण सुरक्षित रहीं। ऑपरेशन सिंदूर के वक्त महसूस हुआ कि हमें सूचना युद्ध के लिए एक अलग और विशेष शाखा की जरूरत है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने कहा है कि जंग में गलत जानकारी और अफवाहें एक बड़ी चुनौती बनकर उभरी हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारे जवानों का 15 फीसदी वक्त फर्जी खबरों से निपटने में बर्बाद हो गया। उन्होंने कहा कि हमारी रणनीति यह रही कि बिना जल्दबाजी किए पुख्ता तथ्यों व सबूतों के साथ अपनी बात रखी जाए।
शांगरी-ला संवाद में सीडीएस ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के वक्त महसूस हुआ कि हमें सूचना युद्ध के लिए एक अलग और विशेष शाखा की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के शुरुआती दौर में दो महिला अधिकारी मीडिया को जानकारी दे रही थी क्योंकि उस समय वरिष्ठ सैन्य अधिकारी वास्तविक ऑपरेशन में व्यस्त थे। उन्होंने कहा कि भले ही भारत और पाकिस्तान ने एक दूसरे पर साइबर हमले किए, लेकिन भारत की सैन्य प्रणालियां इंटरनेट से जुड़ी नहीं हैं, इसलिए वे सुरक्षित रहीं।
ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: सीडीएस चौहान बोले- भारत ने आतंक के खिलाफ नई लाल रेखा खींची, उम्मीद है दुश्मन सीखेगा सबक
लंबी जंग देश के विकास में रुकावट
सीडीएस जनरल चौहान ने कहा कि आर्थिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो बिना जंग के लंबे समय तक सेना को तैनात रखना काफी महंगा पड़ता है। इसलिए भारत ऑपरेशन के बाद जल्दी से तैनाती खत्म कर लेता है। लंबी लड़ाई देश के विकास में रुकावट होती है। यह बात दुश्मन भी जानता है।
पाकिस्तान से कूटनीतिक संबंध का दौर खत्म
सीडीएस ने कहा कि भारत अब बिना किसी रणनीति के कोई काम नहीं करता है। पाकिस्तान के साथ कूटनीतिक संबंध बनाए रखने का दौर खत्म हो गया है। उन्होंने पीएम मोदी की ओर से पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को अपने शपथ ग्रहण समारोह में बुलाने और खुद लाहौर जाने के वाकये की भी याद दिलाई। उन्होंने कहा कि ताली दोनों हाथों से बजती है, एक से नहीं। दोस्ती के बदले में अगर सिर्फ दुश्मनी ही मिले तो दूरी बनाना ही समझदारी भरा फैसला है। जनरल चौहान ने कहा, अब युद्ध पहले जैसे नहीं रहे। अब जंग समुद्र, जमीन, हवा के अलावा साइबर, अंतरिक्ष में भी लड़ी जा रहीं हैं। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपनी स्वदेशी प्रौद्योगिकी का बेहतरीन इस्तेमाल किया।
आतंक के खिलाफ भारत ने खींची रेड लाइन
सीडीएस ने कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिये अब आतंकवाद के खिलाफ असहिष्णुता की नई रेड लाइन खींच दी है।
ये भी पढ़ें: CDS: सीडीएस अनिल चौहान ने खोली पाकिस्तान की पोल, शहबाज शरीफ के छह भारतीय जेट गिराने के दावे को बताया सरासर झूठ
भारत सभी मोर्चों पर पाकिस्तान से काफी आगे
सीडीएस ने कहा, भारत आज अपनी दीर्घकालिक रणनीति के कारण पाकिस्तान की तुलना में सभी मोर्चों पर उससे काफी आगे है। वह बोले, दोनों देशों ने एक ही वक्त आजादी पाई और पाकिस्तान सामाजिक, आर्थिक व प्रति व्यक्ति जीडीपी सहित कई मापदंडों में भारत से आगे था, लेकिन आज हम आर्थिक प्रदर्शन, मानव विकास और सामाजिक सद्भाव में पाकिस्तान से काफी आगे हैं।
हमने परंपरा से हटकर विकास किया
सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने दुनिया भर के विभिन्न देशों के थिंक टैंकों के साथ अकादमिक बैठक भी की। ‘भविष्य के युद्ध’ विषय पर बौद्धिक रूप से सशक्त समूह में उन्होंने सभी के लिए वाणिज्यिक उपग्रह छवि की उपलब्धता को स्वीकार किया। भारत अपने स्वयं के संसाधनों पर निर्भर रहा, जबकि पाक ने चीनी उपकरणों का प्रयोग किया।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.