{"_id":"683b01e85db11ecac2079085","slug":"cds-anil-chauhan-called-shahbaz-sharif-s-claim-of-shooting-down-six-indian-jets-blatant-lie-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"CDS: सीडीएस अनिल चौहान ने खोली पाकिस्तान की पोल, शहबाज शरीफ के छह भारतीय जेट गिराने के दावे को बताया सरासर झूठ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
CDS: सीडीएस अनिल चौहान ने खोली पाकिस्तान की पोल, शहबाज शरीफ के छह भारतीय जेट गिराने के दावे को बताया सरासर झूठ
Sat, 31 May 2025 06:50 PM IST
शिव शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर सिटी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर सिटी
Published by: शिव शुक्ला
Updated Sat, 31 May 2025 06:50 PM IST
सार
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने पाकिस्तानी पीएम के दावे की पोल खोल दी है। उन्होंने सिंगापुर में पाकिस्तान द्वारा भारत के छह फाइटर जेट को गिराने के शहबाज शरीफ के दावे को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
सीडीएस जनरल अनिल चौहान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के नुकसान को लेकर पाकिस्तान के दावों पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने सिंगापुर में शंगरी-ला डायलॉग के दौरान एक साक्षात्कार में उसकी पोल खोल दी है। यहां ब्लूमबर्ग टीवी को दिए गए साक्षात्कार में जब उनसे पूछा गया कि क्या तनाव के दौरान पाकिस्तान ने भारत के राफेल समेत छह फाइटर जेट मार गिराए थे? तो उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया। सीडीएस चौहान ने कहा कि यह ज्यादा जरूरी है कि हम यह समझें कि हमारे विमान क्यों गिरे, ताकि आगे की रणनीति बेहतर बनाई जा सके।
विज्ञापन
क्या पाकिस्तान ने भारतीय लड़ाकू विमान को मार गिराया?
इस सवाल का जवाब देते हुए सीडीएस अनिल चौहान ने का कि जो अहम सवाल है वह यह है नहीं है कि हमारे लड़ाकू विमान गिरे, बल्कि यह है कि हमने उड़ान भरी ही क्यों? (पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों पर हमला करने की ओर इशारा) अच्छी बात यह है कि हमने अपनी रणनीतिक गलती को समझा, उस गड़बड़ी को सुधारा और ठीक कर लिया। इसके बाद हमने दो दिन बाद उस रणनीति को फिर लागू किया और अपने सभी जेट्स को उड़ाया और लंबी दूरी तक निशाना बनाया। (पाकिस्तान के एयरबेसों को निशाना बनाने की घटना की ओर इशारा करते हुए)।
विज्ञापन
पाकिस्तान का दावा है कि उसने भारत के छह लड़ाकू विमान मार गिराए, क्या यह सही है?
आगे जब उनसे पाकिस्तानी पीएम शहबाज के दावे को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसे खारिज कर दिया गया। सीडीएस ने कहा, 'बिल्कुल गलत, मैंने पहले ही कहा है कि यह अहम नहीं है कि हमारे लड़ाकू विमान गिरे या नहीं, अहम सवाल यह है कि इसके बाद हमने क्या किया।'
विज्ञापन
एयर मार्शल ने भी स्वीकारी थी नुकसान की बात
इससे पहले, भारतीय वायुसेना के डायरेक्टर जनरल ऑफ एयर ऑपरेशन्स एयर मार्शल एके भारती ने भी 11 मई को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि 'लड़ाई में नुकसान होना सामान्य बात है, लेकिन हमारे सभी पायलट सुरक्षित घर लौटे।' उन्होंने यह भी साफ किया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वायुसेना ने पूरी ताकत से काम किया और दुश्मन को करारा जवाब दिया।
शहबाज शरीफ ने किया था ये दावा
बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने दावा किया था कि उनके देश की सेना ने भारत को जवाब देते हुए राफेल समेत भारत के छह फाइटर जेट्स को मार गिराया था। हालांकि भारत ने उनके इस दावे को शुरुआत से ही खारिज किया है।
इसे भी पढ़ें- Supreme Court: असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन सीमा पार भेजने का आरोप, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर
ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने सिखाया पाकिस्तान को सबक
भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों के ठिकानों पर सटीक हमले किए। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पाहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में की गई थी। इसके बाद पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की, जिनका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया। इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचा जिनमें एयर बेस, रडार साइट्स, और कमांड सेंटर शामिल हैं।