{"_id":"6224633344391007602abcac","slug":"operation-ganga-india-evacuated-13700-indians-from-ukraine-air-force-flown-11-flights","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन गंगा: भारत ने अब तक 13,700 भारतीयों को यूक्रेन से निकाला, वायु सेना ने भरीं 11 उड़ानें ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ऑपरेशन गंगा: भारत ने अब तक 13,700 भारतीयों को यूक्रेन से निकाला, वायु सेना ने भरीं 11 उड़ानें
Sun, 06 Mar 2022 01:01 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 06 Mar 2022 01:01 PM IST
सार
ऑपरेशन गंगा के तहत अब तक 13 हजार 700 लोगों को निकाला गया है। शनिवार को 15 उड़ानों से तीन हजार नागरिक देश लौट आए। वहीं वायु सेना ने अब तक 11 उड़ानें संचालित की हैं।
विज्ञापन
ऑपरेशन गंगा
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस-यूक्रेन के बीच जंग में हजारों विदेशी नागरिक फंस गए हैं। इसमें कई भारतीय भी शामिल हैं। हालांकि, भारत सरकार की ओर से यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा शुरू किया गया है। इसके तहत अब तक 13 हजार 700 लोगों को निकाला गया है। सरकार की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा गया कि, पिछले सप्ताह शुरू की गईं विशेष उड़ानों से अब तक 13,700 भारतीयों को निकाला गया है। शनिवार को 15 उड़ानों से तीन हजार नागरिक देश लौट आए।
विज्ञापन
दरअसल, यूक्रेन के सभी शहरों में गोलीबारी के बीच भारत सरकार ने पोलैंड, स्लोवाकिया, हंगरी और रोमानिया से विशेष उड़ानें शुरू की हैं। इसके तहत यूक्रेन बॉर्डर से लोगों को निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
वायु सेना ने भेजीं अब तक 11 उड़ानें
ऑपरेशन गंगा के तहत जल्द से जल्द भारतीय छात्रों को यूक्रेन से निकालने के लिए वायु सेना की भी मदद ली गई है। शनिवार को वायु सेना ने अपने एक ट्वीट में बताया कि, उसने अब तक 11 उड़ानें छात्रों के लिए भेजी हैं। इनसे 2,226 यात्रियों को भारत लाया गया है। वहीं 26 टन राहत सामग्री भी उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
पिसोचिन में अब एक भी भारतीय नहीं
यूक्रेन में भारतीय दूतावास द्वारा एक ट्वीट में कहा गया कि, पिसोचिन शहर में फंसे सभी भारतीयों को निकाल लिया गया है। शनिवार को यहां दूतावास की ओर से बसें भेजी गई थीं। भारत सरकार अब सूमी में फंसे भारतीयों को निकालने का प्रयास कर रही है।
रूस के रास्ते भी निकाले जा रहे छात्र
भारत सरकार ने रूस के रास्ते भी भारतीय छात्रों को निकालने के लिए रूसी अधिकारियों से बातचीत की थी। इसके बाद रूस की ओर से बयान जारी किया गया था कि, भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए 130 रूसी बसें लगाई गई हैं। इसके जरिए भारतीयों को रूस की सीमा में लाया जाएगा।