{"_id":"63215dfaa5e57633da68890c","slug":"one-person-injured-northeastern-university-boston-after-package-detonated-officials-say","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: बोस्टन के नॉर्थईस्टर्न विश्वविद्यालय परिसर में धमाका, एक घायल, दो संदिग्ध पैकेट की जांच जारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: बोस्टन के नॉर्थईस्टर्न विश्वविद्यालय परिसर में धमाका, एक घायल, दो संदिग्ध पैकेट की जांच जारी
Wed, 14 Sep 2022 10:22 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बोस्टन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बोस्टन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 14 Sep 2022 10:22 AM IST
सार
डब्ल्यूबीजेड-एएम रेडियो ने अज्ञात पुलिस अधिकारियों के हवाले से कहा कि धमाके में घायल व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। जांच जारी है।
विज्ञापन
अमेरिकी पुलिस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के बोस्टन में मंगलवार रात पुलिस का एक बम निरोधक दस्ता नॉर्थईस्टर्न विश्वविद्यालय परिसर में एक संदिग्ध पैकेट की जांच के लिए पहुंचा। परिसर में धमाका होने के बाद एक व्यक्ति घायल हो गया। बोस्टन पुलिस ने कहा कि विश्वविद्यालय के होम्स हॉल के पास छोड़े गए दो संदिग्ध पैकेट की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया, लेकिन डब्ल्यूसीवीबी-टीवी ने कहा कि एक व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया है और दमकल व चिकित्सा कर्मी घटनास्थल पर थे।
विज्ञापन
डब्ल्यूबीजेड-एएम रेडियो ने अज्ञात पुलिस अधिकारियों के हवाले से कहा कि धमाके में घायल व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विश्वविद्यालय परिसर में बम की सूचना मिलने के बाद पुलिस दल रात आठ बजे वहां पहुंचा। इससे पहले, विश्वविद्यालय प्रबंधन ने उन छात्रों से इमारत खाली करा ली थी, जो शाम की कक्षा के लिए होम्स हॉल में एकत्रित हुए थे।नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी बोस्टन शहर में स्थित एक निजी विश्वविद्यालय है।
विज्ञापन