फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   one killed and seven injured in gunfire in america hotel

अमेरिका में बंदूकधारी ने छह की हत्या के बाद की खुदकुशी

Mon, 10 May 2021 05:43 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी कोलोराडो स्प्रिंग्स/फीनिक्स
एजेंसी कोलोराडो स्प्रिंग्स/फीनिक्स Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 10 May 2021 05:43 AM IST
सार

  • ‘गन कल्चर’ के चलते अमेरिका में बढ़ीं गोलीबारी की घटनाएं

विज्ञापन
one killed and seven injured in gunfire in america hotel
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

अमेरिका के कोलोराडो में एक जन्मदिन समारोह के दौरान एक बंदूकधारी ने छह लोगों की हत्या करने के बाद खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, कोलोराडो स्प्रिंग्स में एक घर के भीतर आधी रात के बाद गोलीबारी हुई। अधिकारियों को घटनास्थल पर छह लोग मृत और एक  गंभीर रूप से घायल मिला जिसने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि संदिग्ध हमलावर पार्टी में मौजूद एक युवती का मित्र था। पार्टी में बच्चे भी शामिल थे। बंदूकधारी भीतर आया और उसने गोलीबारी करने के बाद खुद को भी गोली मार ली। उसने बताया कि जिस व्यक्ति के लिए समारोह आयोजित किया गया था, गोलीबारी में उसकी भी मौत हो गई। बता दें कि अमेरिका में ‘गन कल्चर’ के चलते पिछले कुछ वर्षों में गोलीबारी की घटनाएं बड़ी तेजी से बढ़ी हैं। इस घटना को लेकर पड़ोसी येनिफर रेयेस ने बताया कि वह गोलियां चलने की आवाज सुनकर उठ गईं क्योंकि उन्हें लगा कि बिजली गिरी है। इसके बाद सायरन की आवाज आने लगी। पुलिस ने हमलावर की पहचान उजागर नहीं की है। जबकि अधिकारियों को फिलहाल हमले का कारण भी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


मैरिलैंड : तीन पड़ोसियों को मारकर हमलावर ने अपना मकान भी फूंका
अमेरिका के मैरिलैंड में एक व्यक्ति ने तीन लोगों की हत्या करने के बाद अपने ही घर में आग लगा दी। प्रारंभिक जांच के अनुसार, 56 वर्षीय एवर्टन ब्राउन एक पड़ोसी के घर में घुसा और उसने इस्माइल क्विंटानिला (41) को चाकू मारकर और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। सारा अलाकोटे (37) हमलावर से बचने के लिए अपने घर से बाहर भागी, लेकिन ब्राउन ने उसका पीछा किया और उसे कई गोलियां मारीं, जिससे उसकी मौत हो गई। ब्राउन ने दो अन्य पड़ोसियों पर भी गोलियां चलाईं जिसमें एक पड़ोसी सागर घिमिरे (24) की मौत हो गई और दूसरे पीड़ित का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फीनिक्स में होटल मे ंगोलीबारी 
अमेरिका के फीनिक्स में एक होटल में रविवार को कहासुनी के बाद हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों को रात करीब साढ़े 12 बजे हयात रिजेंसी फीनिक्स होटल में गोलीबारी होने की जानकारी मिली ।


पुलिस ने कहा कि होटल में एक कार्यक्रम में शरीक होने पहुंचे 18 से 22 साल आयु वर्ग के लोगों के एक समूह के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed