{"_id":"6043d1fe280b7235f571b061","slug":"one-crore-doses-from-india-no-impact-poor-nations-vaccine-access","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन के टीका मंत्री ने कहा : भारत से एक करोड़ टीके आने से गरीब देशों के लिए इनकी आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ेगा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन के टीका मंत्री ने कहा : भारत से एक करोड़ टीके आने से गरीब देशों के लिए इनकी आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ेगा
Sun, 07 Mar 2021 12:34 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 07 Mar 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन के टीका मंत्री ने शुक्रवार को उन दावों को खारिज कर दिया कि उनके देश को भारत से कोविशील्ड की जो एक करोड़ खुराकें मिल रही हैं, उसका असर गरीब देशों को कोविड-19 टीके की आपूर्ति पर पड़ेगा।
विज्ञापन
टीका मंत्री नाधिम जहावी ने एक साक्षात्कार में इस बात की पुष्टि की कि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका के साथ मिलकर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित टीके ब्रिटेन के लिए बने हैं और आश्वासन लिया गया है कि इससे दूसरे देशों को होने वाली आपूर्ति पर असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमने निश्चित तौर पर एस्ट्राजेनेका और सीरम से यह आश्वासन मांगा था कि हमारी खेप से दुनिया में कम आय और मध्यम आय वाले देशों के लिए उनकी आपूर्ति पर असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि वे करीब 30 करोड़ खुराकें कम और मध्यम आय वाले देशों को मुहैया करा रहे हैं। आपने देखा कि टीके की खुराकें पिछले महीने घाना के आक्रा पहुंचीं और इस हफ्ते फिलिपीन.. आइवरी कोस्ट भी पहुंचीं, और आप देंखेंगे कि इससे कहीं अधिक मात्रा बाहर जाने वाली है।
आगे कहा कि मेडिसिन्स सैन्स फ्रंटियर्स जैसे गैर सरकारी संगठनों ने इस बात पर चिंता जताई थी कि सीरम इंस्टीट्यूट से आने वाली बड़ी खेप से विकासशील देशों के लिए आपूर्ति कम हो जाएगी। जहावी ने इस बात से इनकार किया है।
मंत्री ने कहा कि ऐसा नहीं है और दुनिया के अन्य देशों में ब्रिटेन समर्थित कोवैक्स व्यवस्था के माध्यम से भी टीके की आपूर्ति की जाएगी।
उन्होंने कहा कि ब्रिटेन ने विभिन्न टीके की करीब 45.7 करोड़ खुराकें हासिल की है जो देश में हर किसी को पूरी तरह टीका दिए जाने की जरूरत से करीब तीना गुना अधिक है।
जहावी ने कहा कि कुछ बची खुराकों की पेशकश जहां द्विपक्षीय संबंधों के तहत की जाएंगी वहीं इसमें से अधिकतर कोवैक्स के माध्यम से की जाएगी। इस बीच शुक्रवार को ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने घोषणा की कि देश में दो करोड़ 13 लाख लोगों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है, जो देश की कुल आबादी का 40 प्रतिशत है। यहां जुलाई के अंत तक सभी बुजुर्गों को टीका लगाने का लक्ष्य है|