{"_id":"5c247fe7bdec2256f6520493","slug":"on-duty-indian-origin-policeman-murdered-in-america-on-christmas-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: क्रिसमस की रात भारतीय मूल के पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: क्रिसमस की रात भारतीय मूल के पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या
Thu, 27 Dec 2018 01:01 PM IST
Shilpa Thakur
कैलिफोर्निया, भाषा
कैलिफोर्निया, भाषा
Published by: Shilpa Thakur
Updated Thu, 27 Dec 2018 01:01 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
भारतीय मूल के पुलिस अधिकारी की हत्या
- फोटो : facebook
अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में भारतीय मूल के एक 33 वर्षीय पुलिस अधिकारी की ड्यूटी के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान न्यूमेन पुलिस विभाग के रोनिल सिंह के रूप में हुई है। क्रिसमस की रात घटना के वक्त रोनिल ओवरटाइम ड्यूटी कर रहे थे।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
मामले की जांच कर रहे स्टेनिस्लॉस काउंटी शेरिफ्स विभाग ने एक बयान जारी कर कहा, "घटना के कुछ ही समय बाद रेडियो पर उनकी मौत की खबर दे दी गई।" गोली लगने के बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई।
पुलिस के आने से पहले ही अज्ञात हमलावार वहां से भागने में कामयाब हो गया। मामले की जांच कर रहे विभाग ने संदिग्ध और उसके वाहन का फुटेज जारी कर लोगों से पहचान की अपील की है। रोनिल सिंह सात साल से न्यूमेन पुलिस विभाग में काम कर रहे थे। न्यूमेन पुलिस विभाग से पहले वह मर्स्ड काउंटी शेरिफ्स विभाग में तैनात थे।
रोनिल के परिवार में पत्नी और पांच महीने का बेटा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक रोनिल फिजी के रहने वाले थे। कैलिफोर्निया के गवर्नर एडमंड ब्राउन के अलावा न्यूयॉर्क पुलिस कमिश्नर और इंडियन ऑफिसर्स सोसाइटी ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।