Sudan: उत्तरी अफ्रीकी देश के अर्धसैनिक बलों की कार्रवाई में 30 की मौत, कार्यकर्ताओं ने नरसंहार का आरोप लगाया
सूडान के कुख्यात अर्धसैनिक समूह रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) पर 30 लोगों की हत्या करने का आरोप है। कार्यकर्ताओं ने ओमदुरमन पर हमले के लिए आरएसएफ को दोषी ठहराया है। हालांकि, आरएसएफ ने हमले से खुद का बचाव करने की कोशिश की है। आरएसएफ का कहना है कि वीडियो में दिख रहे लोग उसकी सेना से जुड़े हुए नहीं हैं। इस बीच, सूडान के विदेश मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय समूह से आरएसएफ को आतंकवादी संगठन घोषित करने की अपील की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी अफ्रीकी देश सूडान में अर्धसैनिक बलों की कार्रवाई में 30 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। अधिकारियों और एक कार्यकर्ता समूह ने सोमवार को आरोप लगाया कि कुख्यात अर्धसैनिक समूह ने राजधानी खार्तूम के सहयोगी शहर ओमदुरमन पर हमला कर लोगों की हत्या की है। यह हमला इस महीने समूह द्वारा किए गए घातक हमलों में से एक है।
रेजिस्टेंस कमिटीज कार्यकर्ता समूह ने आरोप लगाया है कि रैपिड सपोर्ट फोर्स नामक समूह ने रविवार सुबह (स्थानीय समयानुसार) ओमदुरमन के दक्षिणी हिस्से में साल्हा नामक क्षेत्र से महिलाओं समेत दर्जनों लोगों का अपहरण किया। इसकी एक ऑनलाइन फटेज शेयर की गई है, जिसमें दिखाया गया है कि आरएसएफ की वर्दी पहने लड़ाके दर्जनों लोगों को पकड़े हुए हैं। इनमें कुछ अर्धनग्न और कुछ के शव जमीन पर पड़े दिख रहे हैं।
आरएसएफ ने अपराधियों से खुद को अलग करने की कोशिश की
हालांकि, आरएसएफ ने एक बयान जारी कर अपराधियों से खुद को अलग करने की कोशिश की, लेकिन उसने हत्या से इनकार नहीं किया। आरएसएफ ने कहा कि फुटेज में दिखाई देने वाले लोग हमारी सेना से जुड़े नहीं हैं। साथ ही आरएसएफ ने इस घटना की निंदा की। वहीं, एक ऑनलाइन निगरानी समूह सूडान वॉर मॉनिटर का कहना है कि यह वीडियो ओमदुरमन इस्लामिक यूनिवर्सिटी के लगभग पांच किलोमीटर दक्षिण में शूट किया गया है, जो आरएसएफ के कब्जे वाला क्षेत्र है।
ये भी पढ़ें: Pahalgam: अमेरिकी अखबार का दावा- सेना प्रमुख मुनीर ने कराया पहलगाम हमला, अब करारा जवाब देने की तैयारी में भारत
विदेश मंत्रालय ने आरएसएफ को आतंकवादी संगठन घोषित करने की अपील की
इस बीच, सूडान के विदेश मंत्रालय ने हमलों की निंदा की। विदेश मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि आरएसएफ को आतंकवादी संगठन घोषित किया जाए। मंत्रालय ने कहा, 'ऐसे जघन्य अपराध और इस पर दिए गए बयान यह साबित करते हैं कि इस मिलिशिया को आतंकवादी घोषित करना जरूरी है।'
ओमदुरमन के दक्षिणी हिस्से में आरएसएफ का कब्जा
सूडान की सेना ने हाल के महीनों में ओमदुरमन के अधिकांश उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में नियंत्रण कर लिया है, लेकिन ओमदुरमन के दक्षिणी हिस्से में अभी भी आरएसएफ का कब्जा है।
सेना-आरएसएफ के बीच युद्ध में मारे जा चुके 24 हजार लोग
ओमदुरमन में हुआ यह हमला सूडान में चल रहे युद्ध का हिस्सा है, जो अप्रैल 2023 में सेना और आरएसएफ के बीच बढ़ते तनाव के बाद शुरू हुआ। तब से अब तक कम 24,000 लोग मारे जा चुके हैं। इसके अलावा, 13 मिलियन लोग अपना घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं। इनमें से चार मिलियन लोग पड़ोसी देशों में चले गए। युद्ध ने देश के कुछ हिस्सों को भुखमरी के कगार पर धकेल दिया है।
ये भी पढ़ें: FTA: 'भारत-ब्रिटेन एफटीए को आगे बढ़ाने को तैयार';वार्ता के लिए लंदन पहुंचे गोयल, ब्रिटिश मंत्री से की मुलाकात
आरएसएफ ने विस्थापितों के कैंपों पर भी किया हमला
संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय अधिकार समूहों के अनुसार, सेना और आरएसएफ के बीच इस लड़ाई में दारफुर क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म और जातीय हिंसा जैसे भयानक अपराध हो रहे हैं। जिन्हें युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराध माना जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में आरएसएफ और उसके सहयोगी मिलिशिया ने एल-फशर शहर और उत्तरी दारफुर प्रांत में विस्थापित लोगों के कैंपों पर भी बड़ा हमला किया, जिसमें 400 से ज्यादा लोग मारे गए।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.