{"_id":"680fa4d73884824d7201d651","slug":"piyush-goyal-uk-s-secy-of-state-for-business-and-trade-reynolds-hold-talks-to-advance-negotiations-for-fta-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"FTA: 'भारत-ब्रिटेन एफटीए को आगे बढ़ाने को तैयार';वार्ता के लिए लंदन पहुंचे गोयल, ब्रिटिश मंत्री से की मुलाकात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
FTA: 'भारत-ब्रिटेन एफटीए को आगे बढ़ाने को तैयार';वार्ता के लिए लंदन पहुंचे गोयल, ब्रिटिश मंत्री से की मुलाकात
Mon, 28 Apr 2025 09:25 PM IST
शिव शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शिव शुक्ला
Updated Mon, 28 Apr 2025 09:25 PM IST
सार
भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते पर वार्ता के लिए पीयूष गोयल लंदन पहुंचे हैं। यहां उन्होंने ब्रिटिश मंत्री से की मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने को तैयार है। बता दें कि दोनों देशों के बीच एफटीए पर सात दौर की बैठक हो चुकी है।
विज्ञापन
पीयूष गोयल
- फोटो : @ficci_india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर अगले दौर की वार्ता के लिए केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल सोमवार को लंदन पहुंचे। दो दिनों तक चलने वाली महत्वपूर्ण द्विपक्षीय व्यापार वार्ता के तहत गोयल ने ब्रिटेन के व्यापार एवं कारोबार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स से मुलाकात की।
एफटीए पर भारत और ब्रिटेन के बीच सात दौर की बैठक हो चुकी है। केंद्रीय मंत्री गोयल ने सोशल मीडिया पर लिखा, द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से दो दिवसीय चर्चा के लिए लंदन पहुंचा। अपने पहले कार्यक्रम में एफटीए पर बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए ब्रिटेन के अपने समकक्ष रेनॉल्ड्स के साथ सार्थक बैठक की।
इससे दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने की हमारी प्रतिबद्धता को बल मिला। केंद्रीय मंत्री गोयल के साथ भारतीय कारोबारियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी ब्रिटेन गया है। अपने इस दौरे पर गोयल ब्रिटेन के राजकोष की पूर्व चांसलर रेचेल रीव्स समेत दूसरे अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच एफटीए पर बातचीत फिर से शुरू हो रही है और दोनों पक्ष इस समझौते को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।