{"_id":"6695ebfb898bcf628c0825a4","slug":"oman-mosque-shooting-kills-many-injured-reason-motive-behind-attack-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Oman: ओमान की मस्जिद में गोलीबारी, एक भारतीय नागरिक समेत चार लोगों की मौत; एक अन्य के घायल होने की खबर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Oman: ओमान की मस्जिद में गोलीबारी, एक भारतीय नागरिक समेत चार लोगों की मौत; एक अन्य के घायल होने की खबर
Tue, 16 Jul 2024 01:54 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मस्कट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मस्कट
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 16 Jul 2024 01:54 PM IST
सार
ओमान की राजधानी मस्कट के नजदीक स्थित वादी कबीर इलाके में स्थित मस्जिद में गोलीबारी हुई। एक संदिग्ध शख्स अपने साथ हथियार लेकर मस्जिद पहुंचा और लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
ओमान में मस्जिद में गोलीबारी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओमान की एक मस्जिद में गोलीबारी की खबर है। इस गोलीबारी में चार लोगों की मौत हुई है और कई अन्य घायल हैं। घायलों की स्थिति को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। ओमान पुलिस ने बताया कि अभी तक हमले के पीछे की वजह का पता नहीं चला है।
हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
ओमान में हुए इस हमले को लेकर भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, जिसमें लिखा गया है कि कल मस्कट शहर में हुई गोलीबारी की घटना के बाद, ओमान सल्तनत के विदेश मंत्रालय ने सूचित किया है कि एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है और एक अन्य घायल हो गया है। दूतावास अपनी संवेदना व्यक्त करता है और परिवारों को सभी सहायता प्रदान करने के लिए तैयार हैं।
अमेरिका दूतावास ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील
पुलिस के अनुसार, ओमान की राजधानी मस्कट के नजदीक स्थित अल-वादी अल-कबीर इलाके में स्थित मस्जिद में गोलीबारी हुई। संदिग्ध अपने साथ हथियार लेकर मस्जिद पहुंचा और लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी। अरब सागर के पूर्व में स्थित ओमान में इस तरह की हिंसा बेहद दुर्लभ घटना है। अमेरिकी दूतावास ने बयान जारी कर अमेरिकी नागरिकों को उस इलाके से दूर रहने की सलाह दी है। अमेरिकी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'अमेरिकी नागरिकों को सतर्क रहना चाहिए, स्थानीय समाचारों पर नजर रखनी चाहिए और स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करना चाहिए।'
हमले का फुटेज आया सामने
हमले का एक फुटेज सामने आया है, जिसमें गोलियों की आवाज के बीच इमाम अली मस्जिद के पास से लोगों को भागते हुए दिखाया गया है। फुटेज में एक आवाज 'या अल्लाह' और 'या हुसैन' सुनी जा सकती है। शिया इस सप्ताह आशूरा मना रहे हैं, जो शोक का वार्षिक दिन है। आशूरा, इमाम हुसैन की 7वीं शताब्दी के युद्धक्षेत्र में शहादत की याद में मनाया जाता है। पुलिस ने अपने बयान में कहा कि 'हालात को संभालने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय और प्रक्रियाएं अपनाई गई हैं। अधिकारी घटना के आसपास साक्ष्य एकत्र कर रहे हैं और जांच जारी है।'

Following the shooting incident reported in Muscat city on 15 July, Foreign Ministry of Sultanate of Oman has informed that one Indian national has lost his life & another is injured. Embassy offers its sincere condolences & stands ready to offer all assistance to the families.
विज्ञापन विज्ञापन— India in Oman (Embassy of India, Muscat) (@Indemb_Muscat) July 16, 2024