फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Official resigns After Racist Remarks on Sikh Attorney General

अमेरिकी सिख अटार्नी जनरल पर नस्ली टिप्पणी करने वाले अधिकारी का इस्तीफा

Tue, 25 Sep 2018 06:23 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 25 Sep 2018 06:23 AM IST
विज्ञापन
Official resigns After Racist Remarks on Sikh Attorney General
अमेरिका के पहले सिख अटार्नी जनरल गुरबीर ग्रेवाल (फाइल फोटो) पर नस्ली टिप्पणी करने वाले वरिष्ठ अधिकारी ने दिया इस्तीफा।

अमेरिका के पहले सिख अटार्नी जनरल गुरबीर ग्रेवाल पर नस्ली टिप्पणी करने वाले वरिष्ठ अधिकारी ने इस्तीफा दे दिया है। बर्गेन काउंटी के शेरिफ माइकल सैडिनो इस साल जनवरी में ग्रेवाल की पगड़ी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर दुनिया भर में विरोध हो चुका है। 

विज्ञापन


पिछले दिनों न्यूजर्सी प्रशासन ने इस नस्ली टिप्पणी को लेकर सैडिनो से इस्तीफा देने को कहा था। जुलाई में दो रेडियो जॉकी ने भी ग्रेवाल की पगड़ी पर नस्ली टिप्पणी की थी। वरिष्ठ कानून प्रवर्तन अधिकारी सैडिनो ने शेरिफ के पद से इस्तीफा दे दिया है। सैडिनो के अलावा चार अन्य अधिकारियों को भी इसी मामले में इस्तीफा देना पड़ा।
विज्ञापन


हालांकि इस्तीफा न देना पड़े इसके लिए सैडिनो ने काफी राजनीतिक दबाव भी बनाने की कोशिश की लेकिन डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़ा सैडिनो कामयाब नहीं हो पाया। बता दें कि जनवरी में न्यूजर्सी के गवर्नर फिल मर्फी ने ग्रेवाल को अटार्नी जनरल नियुक्ति किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई, जिसमें सैडिनो को यह कहते हुए सुना गया था कि ग्रेवाल को उनकी ‘पगड़ी’ की वजह से गवर्नर ने अटार्नी जनरल नियुक्त किया है। इस घटना के बाद गवर्नर मर्फी ने सैडिनो की तीखी आलोचना की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed