फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Oakland Juneteenth celebration Shooting Updates Casualties California Police USA

Juneteenth Shooting: कैलिफोर्निया में जूनटींथ उत्सव के दौरान फिर हुई गोलीबारी, 15 लोगों को गोली मारने की खबर

Fri, 21 Jun 2024 03:26 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 21 Jun 2024 03:26 AM IST
सार

अमेरिकी शहर कैलिफोर्निया के ऑकलैंड में जूनटीन्थ समारोह के दौरान 15 लोगों को गोली मारने की खबर सामने आई है।

विज्ञापन
Oakland Juneteenth celebration Shooting Updates Casualties California Police USA
ऑकलैंड में गोलीबारी (प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका में एक बार फिर सार्वजनिक रूप से गोलीबारी की घटना सामने आई है। कैलिफोर्निया में ऑकलैंड पुलिस ने बताया कि जूनटीन्थ समारोह के दौरान 15 लोगों को गोली मार दी गई। समाचार एजेंसी पीटीआई ने एपी के हवाले से आई रिपोर्ट के मुताबिक बताया कि कैलिफोर्निया के ओकलैंड में गोलीबारी की यह घटना बीते एक हफ्ते में दूसरी बार हुई है। इससे पहले बीते शनिवार की रात टेक्सास के राउंड रॉक में भी जूनटींथ उत्सव के दौरान गोलीबारी की खबर सामने आई थी। हमलावर में भीड़ पर गोली चलाई, जिसमें तीन लोगों की मौत की खबर सामने आई थी। इस गोलीबारी में दो बच्चे समेत कम से कम छह लोग घायल भी हुए थे।
विज्ञापन


अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं बढ़ने के संकेत; एक हफ्ते में कई बार चलीं गोलियां
टेक्सास में गोलीबारी की घटना उस समय घटी थी जब जूनटींथ उत्सव के दौरान वेंडर क्षेत्र के पास दो समूह आपस में भिड़ गए। गवाहों ने बताया कि इस झड़प में किसी ने बंदूक निकाल ली और फायरिंग शुरू कर दी।  बता दें कि मिशीगन में रोशेस्टर हिल्स में ऑर्बन के स्प्लैश पैड में गोलीबारी के कुछ ही घंटों बाद टेक्सास के जूनटींथ उत्सव में फायरिंग हुई। गोलीबारी की इन घटनाओं के बाद एक बार फिर अमेरिका में बंदूक से जुड़े कानून पर नए सिरे से बहस छिड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed