फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Number of people infected with coronavirus in Pakistan increased

पाकिस्तान में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 19 हुई

Wed, 11 Mar 2020 01:21 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 11 Mar 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Number of people infected with coronavirus in Pakistan increased
पाकिस्तान में कोरोनावायरस - फोटो : पीटीआई

पाकिस्तान में भी कोरोनावायरस से हुए संक्रमण का प्रभाव तेजी से बढ़ता जा रहा है। यहां संक्रमित लोगों की संख्या अचानक बढ़कर 19 हो गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले 15 सिंध प्रांत में पाए गए हैं। इसके अलावा तीन मामलों की पुष्टि गिलगित बाल्टिस्तान और एक की पुष्टि बलूचिस्तान में हुई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य संबंधी मामलों पर प्रधानमंत्री के विशेष सहायक डॉ जफर मिर्जा ने बताया कि कराची में संक्रमण के नौ मामले सामने आए हैं। मिर्जा ने कहा कि मैं कराची में कोरोनावायरस के नौ मामलों की पुष्टि करता हूं। इसके साथ पाकिस्तान में संक्रमण के मामलों की संख्या 19 हो गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन सभी मामलों में लोग पहले से संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए थे। संक्रमण के शिकार व्यक्तियों के संपर्क में आए और लोगों की जांच की जा रही है। सिंध के स्वास्थ्य मंत्री मीरन युसूफ के मीडिया समन्वयक ने शाम को बताया कि संक्रमण की चपेट में आए व्यक्तियों की संख्या में दो का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहला मामला हैदराबाद का है जहां मरीज दोहा होते हुए सीरिया से लौटा था। दूसरा मामला कराची का है जहां मरीज दुबई होते हुए ईरान से आया था। सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने सभी अस्पतालों से निमोनिया के लक्षण वाले मरीजों का ब्यौरा साझा करने को कहा है।


सिंध के स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार रात को कहा था कि कराची में संक्रमण का एक नया मामला सामने आया है लेकिन मिर्जा ने आधी रात के बाद जानकारी दी कि नौ मामलों की पुष्टि हुई है। अधिकारियों के अनुसार नए मरीजों में से पांच दोहा होते हुए सीरिया से कराची आए थे जबकि तीन व्यक्ति पिछले सप्ताह दुबई होते हुए लंदन से आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed