{"_id":"6897c77d17419347400b4228","slug":"nsa-ajit-doval-on-russia-visit-planning-prez-putin-india-visit-this-year-meeting-with-dy-pm-denis-manturov-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-Russia Ties: टैरिफ पर ट्रंप से तल्खियों के बीच डोभाल का रूस दौरा, हो रही पुतिन की भारत यात्रा की तैयारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
India-Russia Ties: टैरिफ पर ट्रंप से तल्खियों के बीच डोभाल का रूस दौरा, हो रही पुतिन की भारत यात्रा की तैयारी
Sun, 10 Aug 2025 03:41 AM IST
ज्योति भास्कर
एजेंसी, मॉस्को।
एजेंसी, मॉस्को।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sun, 10 Aug 2025 03:41 AM IST
सार
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल रूस दौरे पर हैं। उन्होंने इस देश के पहले उपप्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान सैन्य-तकनीकी संबंधों पर विमर्श किया। दोनों नेताओं ने रणनीतिक क्षेत्रों में संयुक्त परियोजनाओं के कार्यान्वयन पर भी चर्चा की। रिपोर्ट के मुताबिक डोभाल इस साल के अंत में पुतिन की भारत यात्रा की तैयारियों के लिए गए हैं। जानिए डोभाल के इस दौरे की अहमियत।
विज्ञापन
अजीत डोभाल (फाइल)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने रूस के प्रथम उपप्रधानमंत्री डेनिस मंतुरोव के साथ द्विपक्षीय सैन्य-तकनीकी संबंधों पर विमर्श किया। दोनों नेताओं ने रणनीतिक क्षेत्रों में संयुक्त परियोजनाओं के कार्यान्वयन पर भी चर्चा की। डोभाल द्विपक्षीय ऊर्जा व रक्षा संबंधों पर महत्वपूर्ण वार्ता करने तथा इस वर्ष के अंत में राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा की तैयारी के लिए रूस में हैं।
विज्ञापन
दोनों देशों के बीच सैन्य-तकनीकी सहयोग से जुड़े मौजूदा मुद्दों पर चर्चा
भारत स्थित रूसी दूतावास के अनुसार, डोभाल व मंतुरोव की मुलाकात शुक्रवार को हुई। दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, बैठक के दौरान भारत-रूस के बीच सैन्य-तकनीकी सहयोग से जुड़े मौजूदा मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही असैन्य विमान निर्माण, धातु उद्योग और रासायनिक उद्योग जैसे अन्य रणनीतिक क्षेत्रों में संयुक्त परियोजनाओं को लागू करने पर भी बातचीत हुई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- India-Russia Relations: एनएसए अजीत डोभाल ने रूस के डिप्टी पीएम से की मुलाकात, रक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा
विज्ञापन
सभी मोर्चों पर रूस का सहयोग करता रहेगा भारत
डोभाल ने बृहस्पतिवार को क्रेमलिन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी। उन्होंने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की थी। डोभाल ने बाहरी दबाव के बावजूद रूस के साथ सभी मोर्चों पर सहयोग जारी रखने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई थी। सूत्रों के अनुसार, डोभाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से राष्ट्रपति पुतिन को इस वर्ष के अंत में भारत आने का निमंत्रण दिया। पुतिन ने आभार के साथ निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।
ये भी पढ़ें- नई विश्व व्यवस्था की कवायद: डोभाल की शोइगु के साथ दोस्ती वक्त की कसौटी पर खरी, गहरे संबंधों को देते हैं महत्व
अमेरिका से टैरिफ वार के बीच हुई रूस यात्रा
डोभाल की यात्रा ऐसे समय में हुई है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश जारी करके रूस से तेल खरीदने पर भारतीय वस्तुओं पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क लगाया है। इसके बाद कुल शुल्क 50 फीसदी हो गया है।