फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   NSA Doval meets Russia's First Deputy PM, discusses defence and strategic projects

India-Russia Relations: एनएसए अजीत डोभाल ने रूस के डिप्टी पीएम से की मुलाकात, रक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा

Sat, 09 Aug 2025 06:09 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 09 Aug 2025 06:09 AM IST
सार

India-Russia Relations: रूस के दौरे पर गए भारतीय एनएसए अजीत डोभाल ने मॉस्को में रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव से मुलाकात की है। इस दौरान दोनों नेताओं ने रक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा की है। इससे पहले भारतीय एनएसए ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी।

विज्ञापन
NSA Doval meets Russia's First Deputy PM, discusses defence and strategic projects
रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री से मिले NSA डोभाल - फोटो : ANI

विस्तार

रूस के पहले उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल से मुलाकात की। रूसी दूतावास के अनुसार, बैठक में दोनों देशों के बीच रक्षा और सैन्य-तकनीकी सहयोग से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही नागरिक विमान निर्माण, धातुकर्म और रासायनिक उद्योग जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में चल रही संयुक्त परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की गई।
विज्ञापन


विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Trump-Putin Meet: रूस-यूक्रेन युद्ध पर पुतिन से मुलाकात-चर्चा करेंगे ट्रंप, 15 अगस्त को अलास्का में होगी बैठक
विज्ञापन
विज्ञापन


पुतिन और शोइगू से भी हुई मुलाकात
इस बैठक से एक दिन पहले, 7 अगस्त को अजीत डोभाल ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और रूस की सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगू से भी बातचीत की थी। इन मुलाकातों में द्विपक्षीय संबंधों और आपसी सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर विचार किया गया।



पीएम मोदी और पुतिन की टेलीफोन पर चर्चा
8 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच फोन पर बातचीत हुई। इसमें व्यापार, आर्थिक और निवेश सहयोग पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने इस वार्ता को “बेहद अच्छी और विस्तृत” बताया और पुतिन को यूक्रेन की ताज़ा स्थिति साझा करने के लिए धन्यवाद दिया।


विशेष रणनीतिक साझेदारी पर जोर
वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के संकल्प को दोहराया। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को इस साल के अंत में भारत आने और 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

यह भी पढ़ें - Tariff: 'टैरिफ का गलत इस्तेमाल हो रहा', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश के खिलाफ भारत को मिला चीन का साथ

तेल आयात पर टैरिफ के बीच मुलाकात
यह मुलाकात ऐसे समय हो रहा है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से भारत पर रूस से तेल खरीदने पर भारी भरकम टैरिफ लगाए गए हैं। इसके बावजूद दोनों देश रणनीतिक, रक्षा और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed