फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world updates ajit doval in moscow amid us tariff tensions big india russia deal possible

नई विश्व व्यवस्था की कवायद: डोभाल की शोइगु के साथ दोस्ती वक्त की कसौटी पर खरी, गहरे संबंधों को देते हैं महत्व

Fri, 08 Aug 2025 03:53 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 08 Aug 2025 03:53 AM IST
विज्ञापन
world updates ajit doval in moscow amid us tariff tensions big india russia deal possible
अजीत डोभाल - फोटो : ANI

अमेरिकी टैरिफ का पहला चरण लागू होने के साथ ही भारत और रूस ने  द्विपक्षीय सुरक्षा वार्ता में अपनी रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने बृहस्पतिवार को रूस के रक्षा परिषद के प्रमुख और देश के पूर्व रक्षा मंत्री सर्गेइ शोइगु से मुलाकात की।

विज्ञापन


इस दौरान शोइगु ने कहा, भारत के साथ हमारे संबंध मजबूत और समय की कसौटी पर खरे हैं। बैठक के दौरान डोभाल ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के इस वर्ष के अंत में भारत दौरे की तिथियों पर भी चर्चा की। इंटरफैक्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, रूस और भारत एक नई विश्व व्यवस्था बनाने की उम्मीद कर रहे हैं। शोइगु ने टेलीविजन पर दिए गए अपने बयान में डोभाल से कहा, हम एक नई, अधिक न्यायसंगत और टिकाऊ विश्व व्यवस्था बनाने, अंतरराष्ट्रीय कानून की सर्वोच्चता सुनिश्चित करने और आधुनिक चुनौतियों और खतरों का संयुक्त रूप से मुकाबला करने के लिए सक्रिय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बैठक में डोभाल ने कहा, हमारे बीच के गहरे संबंधों को हम काफी महत्व देते हैं।
विज्ञापन


डोभाल ने कहा, राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा के बारे में जानकर हम बहुत उत्साहित और प्रसन्न हैं। मुझे लगता है कि अब तारीखें लगभग तय हो चुकी हैं। आपने (शोइगु) बिल्कुल सही कहा कि हमारे बीच एक बहुत ही खास, दीर्घकालिक रिश्ता है और हम अपनी रणनीतिक साझेदारी को बहुत महत्व देते हैं। इस दौरान एनएसए डोभाल ने पीएम मोदी की तरफ से पहलगाम आतंकी हमले के बाद समर्थन के लिए राष्ट्रपति पुतिन को शुक्रिया कहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


तेल खरीद में कमी आने की उम्मीद नहीं
डोभाल द्विपक्षीय ऊर्जा और रक्षा संबंधों पर चर्चा करने और इस वर्ष के अंत में रूसी  राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के लिए आधार तैयार करने के लिए बुधवार को  मास्को पहुंचे हैं। डोभाल ने आशा व्यक्त की कि शिखर सम्मेलन द्विपक्षीय संबंधों के विकास के लिए नई दिशाएं प्रदान करेगा और वार्ता का ठोस परिणाम निकलेगा। सूत्रों के अनुसार ट्रंप के टैरिफ के दबाव के बावजूद भारत फिलहाल रूस से तेल खरीद में कोई कमी नहीं करने जा रहा है। भारत-अमेरिका संबंधों में अचानक आए तनाव के बीच पीएम नरेंद्र मोदी के खास सलाहकार माने जाने वाले डोभाल का रूस दौरा बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। हालांकि दौरे की तिथियां पहले से तय थीं।

आपसी सम्मान, विश्वास व एकीकृत एजेंडे पर चलेंगे दोनों देश
शोइगु ने कहा, मॉस्को के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात भारत के साथ विशेष रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रूप से मजबूत करना है, जो आपसी सम्मान, विश्वास, एक-दूसरे के हितों के प्रति समान विचार और एक एकीकृत एजेंडे को बढ़ावा देने की इच्छा पर आधारित है। बैठक में शोइगु ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच नई पूर्ण वार्ता का समय तय करना मॉस्को और नई दिल्ली के लिए महत्वपूर्ण है।

 2025 के अंत में भारत आएंगे पुतिन
राष्ट्रपति पुतिन 2025 के अंत में भारत आएंगे। इंटरफैक्स समाचार एजेंसी ने डोभाल के हवाले से बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। डोभाल ने अगस्त में पुतिन की यात्रा की खबरों को भ्रामक बताया।


पुतिन से भी मिले डोभाल
मॉस्को। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने बृहस्पतिवार को क्रेमलिन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। क्रेमलिन प्रेस सर्विस की ओर से साझा एक वीडियो क्लिप में डोभाल बातचीत से पहले पुतिन से हाथ मिलाते दिख रहे हैं। दोनों के बीच किन मुद्दों पर चर्चा हुई फिलहाल इसकी जानकारी नहीं दी गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed